अविनाश मिश्रा ने जीता ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला बड़ा इनाम

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

KKK15 Winner: कई हफ्तों तक खतरनाक स्टंट और मुश्किल चुनौतियों का सामना करने के बाद आखिरकार अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का खिताब अपने नाम कर लिया है. फिनाले में उन्होंने ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने जब अविनाश को विजेता की ट्रॉफी सौंपी, तो एक्टर की आंखों में खुशी और भावुकता साफ नजर आई. उनके लिए यह जीत टीवी इंडस्ट्री में करीब एक दशक लंबे सफर की एक खास उपलब्धि बन गई है.

अविनाश ने जीती ट्रॉफी के साथ बड़ी रकम

‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन में पुराने और नए चेहरों ने खतरनाक स्टंट्स के जरिए अपनी काबिलियत साबित की। पूरे सीजन में कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग तरह की चुनौतियों से गुजरना पड़ा. फिनाले में शानदार प्रदर्शन के दम पर अविनाश ने ऋत्विक धनजानी और ओरी को मात दी और विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. विजेता बनने के बाद अविनाश को 20 लाख रुपये की प्राइज मनी के साथ एक कार और यूरोप घूमने का मौका भी मिला. वहीं, टॉप 3 में जगह बनाने वाले फाइनलिस्ट्स को बाइक भी दी गई.

जीत के बाद अविनाश ने कही दिल की बात KKK15 Winner

अपनी जीत को लेकर अविनाश ने बताया कि उन्होंने शो में सिर्फ ट्रॉफी जीतने के इरादे से कदम नहीं रखा था. उनके लिए यह सफर खुद को चुनौती देने और अपनी क्षमताओं को साबित करने का जरिया था. उन्होंने कहा कि टेलीविजन पर काम करते हुए उन्हें लंबे समय से एक खास छवि के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन वह चाहते थे कि दर्शक उनके व्यक्तित्व और हुनर के दूसरे पहलुओं को भी पहचानें. अविनाश के मुताबिक, इस शो ने उन्हें अपनी पहचान से आगे बढ़कर सिर्फ अपने प्रदर्शन के जरिए खुद को साबित करने का मौका दिया. उनके लिए ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उनके करियर में एक नई पहचान की शुरुआत भी है.

ये भी पढ़ें- गुरमीत की फैन मोनिका का कैंसर से निधन, भावुक हुए एक्टर, बोले- उनके चेहरे की खुशी बहुत याद आएगी…

Latest News

वृंदावन में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत, जहरीली गैस बनी वजह

Vrindavan Gurukulam Tragedy: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में चार छात्रों...

More Articles Like This

Exit mobile version