‘गौरव खन्ना से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता’, Akanksha Chamola के बयान से मचा बवाल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lock Upp 2: ‘लॉक अप 2: सच या सजा’ की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो शो में कई ऐसे खुलासे और बयान दे रही, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. इसी बीच शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस ने अपने पति और टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.

Akanksha Chamola का चौंकाने वाला बयान

हाल ही में शो में धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा बतौर गेस्ट आई थीं. जिसे लेकर आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे आपस में बात कर रही थीं. इसी बीच आकांक्षा ने कहा कि गौरव की जगह उनके माता-पिता या उनका पालतू कुत्ता भी आ जाता, तो वो कहीं ज्यादा खुश होतीं. 

कम्फर्ट के लिए किसी करीबी से मिलना था Lock Upp 2

दरअसल, बातचीत में श्रेया ने आकांक्षा से कहा, ‘तुम्हारा भी आ गया, इसका भी आ गया. मुझे भी थोड़ी देर के लिए मेरा बॉयफ्रेंड चाहिए.’ इस पर आकांक्षा ने कहा, ‘मेरा तो एक्स आया था. वरुण (लैला) भी हंस रहा था, कह रहा था, ‘तेरा फैमिली कहां आया? तेरे पास तो एक अजनबी आया था.’ उनकी की ये बात सुनकर श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और खुद आकांक्षा भी हंसने लगीं. एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘उससे (गौरव) अच्छा होता कि मेरे परिवार में से कोई आ जाता.’ इस पर श्रेया ने एक्ट्रेस से इसकी वजह पूछी, तो आकांक्षा ने कहा, ‘मुझे उस वक्त अपने किसी अपने की जरूरत थी. मुझे उनके लिए नहीं, बल्कि अपने सुकून और कम्फर्ट के लिए किसी करीबी से मिलना था.’

मेरा कुत्ता ही मुझसे मिलने आ जाता

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘अगर मेरी मम्मी, पापा या फिर मेरा कुत्ता ही मुझसे मिलने आ जाता, तो मैं ज्यादा खुश होती.’ आकांक्षा की ये बात सुनकर श्रेया और शिल्पा शिंदे अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.

भड़के यूजर्स

उनका ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उनके इस बयान को लेकर लोग भड़क गए हैं. कुछ लोगों का कहना है कि वो ये सब सर्खियों में रहने के लिए कर रही है. इसके अलावा कुछ ने बोला कि उन्हें शर्म आनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- सेंसर बोर्ड से ‘बंटवारा 1947’ को मिली मंजूरी, बिना किसी कट के पास हुई फिल्म, भारत-पाक विभाजन का दिखेगा खौफनाक मंजर

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version