‘धुरंधर 2’ में ‘जमील जमाली’ रोल पर PAK नेता नबील गबोल खफा, बोंले- ‘आज तक कभी दाऊद को नहीं देखा’

New Delhi: फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कामयाबी पर पाकिस्तानी नेता नबील गबोल काफी खफा हैं, क्योंकि फिल्म में ‘जमील जमाली’ का किरदार उन्हीं की जिंदगी से प्रेरित है. राकेश बेदी ने कराची के चतुर-चालाक नेता ‘जमील जमाली’ का रोल इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उनके मुरीद हो गए. नबील गबोल ने एक इंटरव्यू में दाऊद इब्राहिम के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है.

कई वाकये हकीकत से कोसों दूर

नबील का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए कई वाकये हकीकत से कोसों दूर हैं और उन्होंने अपने ऊपर फिल्माए गए सीन्स पर भी हैरानी जताई है. जब नबील गबोल से इंटरव्यू के दौरान जब सीधा सवाल किया गया कि क्या वे कभी दाऊद इब्राहिम (फिल्म में ‘बड़े साहब’) से मिले हैं, तो उनका जवाब काफी चौंकाने वाला था. नबील ने साफ लफ्जों में कहा कि उन्होंने आज तक कभी दाऊद को नहीं देखा और न ही उन्हें इस बात की जानकारी है कि वो कराची में रहते भी हैं या नहीं?

महज 200 मीटर पर है क्लिफ्टन 

उन्होंने मजाकिया लहजे में तंज कसते हुए कहा कि मीडिया और फिल्म ‘धुरंधर’ में तो दिखाया गया है कि दाऊद कराची के क्लिफ्टन इलाके में रहते हैं, जो उनके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर है. नबील ने यह भी साफ कहा कि इतने पास होने के बावजूद उन्होंने न तो कभी दाऊद को देखा और न ही कभी उनके बारे में वहां कोई ऐसी बात सुनी.

फिल्म के सीन को भी सिरे से कर दिया खारिज

नबील गबोल कहते हैं, ‘मैं कभी नहीं मिला हूं, न मुझे पता है कि वो कराची में रहते हैं. मीडिया और धुरंधर फिल्म में दिखाया है कि वो कराची के क्लिफ्टन एरिया में रहते हैं. वो इलाका मेरे घर से 200 मीटर की दूरी में है. लेकिन न मैंने उन्हें देखा है कहीं, न उनके बारे में सुना है.’ उन्होंने फिल्म के उस सीन को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें दिखाया गया है कि जमील जमाली के जहर देने के बाद दाऊद बिस्तर पर अपनी आखिरी सांसें गिन रहे हैं.

राकेश बेदी ने इस किरदार को बना दिया अमर 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नबील गबोल के कथित वर्जन यानी जमील जमाली को एक बेहद मक्कार और पावरफुल शख्स दिखाया गया है. हालांकि, असल जिंदगी के नबील गबोल इन फिल्मी दावों से इत्तेफाक नहीं रखते, लेकिन राकेश बेदी की अदाकारी ने इस किरदार को अमर बना दिया है. फिलहाल, नबील गबोल के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है कि आखिर हकीकत और फिक्शन के बीच की लकीर कितनी धुंधली है.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान: स्कूल पर हमला, उग्रवादियों ने फरहाया अपना झंडा, मुठभेड़ में सेना ने 9 को किया ढेर

Latest News

पाकिस्तान में वारदातः मंत्री का दिनदहाड़े अपहरण, दावा- उठा ले गए नकाबपोश बंदूकधारी

Pakistan Crime: पाकिस्तान से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां खैबर पख्तूनख्वा में दिनदहाड़े एक मंत्री के अपहरण से...

More Articles Like This

Exit mobile version