फ्रांस के मशहूर एक्टर व गायक पैट्रिक ब्रुएल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, 9 महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी

New York: फ्रांस के अभिनेता और गायक पैट्रिक ब्रुएल कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. यौन हिंसा से जुड़े कई गंभीर आरोपों के बीच उन्हें 10 जून को पेरिस में जांच कर रहे न्यायाधीशों के सामने पेश किया गया. फ्रांसीसी अभियोजन पक्ष के अनुसार, ब्रुएल से 9 महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछताछ की गई. इन आरोपों में रेप, रेप की कोशिश, यौन हमला और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले शामिल हैं.

सभी आरोपों का पुरजोर खंडन

ब्रुएल ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों का पुरजोर खंडन किया है. सोमवार को अपनी कानूनी टीम के माध्यम से जारी एक बयान में उनके वकीलों ने कहा कि अभिनेता न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से आरोपों का जवाब देंगे. ये कथित घटनाएं वर्ष 2010 से 2019 के बीच हुई थीं. पैट्रिक ब्रुएल को सोमवार से पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही थी. अभियोजकों ने अदालत से अनुरोध किया है कि संभावित मुकदमे की प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें हिरासत में रखा जाए. अब अदालत यह तय करेगी कि एक्टर और सिंगर के खिलाफ औपचारिक आरोप लगाए जाएंगे या नहीं?

दशकों लंबा करियर

फ्रांस के सबसे जाने-माने एंटरटेनर्स में से एक, ब्रुएल का फिल्म, टेलीविज़न और संगीत में दशकों लंबा करियर रहा है. वे ‘व्हाट्स इन ए नेम?’ (2012) और ‘द बेस्ट इज़ येट टू कम’ (2019) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. साथ ही एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के तौर पर भी उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है. फ्रेंच इन्वेस्टिगेटिव आउटलेट ‘मीडियापार्ट’ द्वारा प्रकाशित एक जांच के बाद इन आरोपों पर लोगों का ध्यान गया.

कई महिलाओं के बयान शामिल

THR के अनुसार, रिपोर्ट में कई महिलाओं के बयान शामिल थे, जिन्होंने ब्रुएल पर यौन हिंसा का आरोप लगाया था. इनमें फ्रेंच फिल्म और टेलीविज़न एक्सपोर्ट एजेंसी ‘यूनिफ्रांस’ की मैनेजिंग डायरेक्टर डेनिएला एल्सटनर भी शामिल हैं. एल्सटनर का आरोप है कि ब्रुएल ने 1997 में मैक्सिको के अकापुल्को में यूनिफ्रांस के फ्रेंच फिल्म फेस्टिवल के दौरान उनके साथ यौन हमला किया था.

घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से बात

हालांकि, एल्सटनर ने पहले 2017 के इंटरव्यू में इस कथित घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी, लेकिन उस समय उन्होंने इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान नहीं बताई थी. ब्रुएल के खिलाफ़ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई.  इस कदम से कथित तौर पर दूसरी महिलाओं को भी सामने आने का हौसला मिला. अभियोजक कार्यालय ने बताया कि मौजूदा जांच में 2010 के रेप की कोशिश के दो आरोप, 2012, 2015 और 2019 के रेप के तीन आरोप, और यौन उत्पीड़न या छेड़छाड़ से जुड़े चार आरोप (जिनमें एक 2000 का और तीन 2019 के हैं) शामिल हैं.

आरोपों वाली एक बड़ी फ़ाइल की समीक्षा

अभियोजकों ने यह भी पुष्टि की कि जांचकर्ता 13 और महिलाओं के आरोपों वाली एक बड़ी फ़ाइल की समीक्षा कर रहे हैं. हालांकि इनमें से कुछ दावों को पहले खारिज कर दिया गया था या वे समय-सीमा के दायरे से बाहर हैं, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि ब्रुएल पर लगे आरोपों की पूरी तस्वीर पेश करने के लिए उनकी फिर से जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़ें. लेट हुई फ्लाइट, खराब हुआ किसान का पौधा, AirAsia को देना होगा 90,750 रुपये का मुआवजा

Latest News

ममता बनर्जी को फिर झटका: चार दिन में 4 इस्तीफे, कोयल मल्लिक भी दीदी से हुई अलग

Mamata Banerjee: बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में सियासी हलचल मची हुई है. पार्टी...

More Articles Like This

Exit mobile version