PM Modi ने की जुबिन नौटियाल के गीत ‘मेरे घर राम आए हैं’ की तारीफ, कहा- ये है दिल छू लेने वाला भजन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए केवल अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश में धूम है. अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं और इस खास मौके के इंतजार में देशभर का माहौल राममय होता जा रहा है. सोशल मीडिया पर राम भजन पर जमकर रील्स बनाई जा रही हैं. स्वाति मिश्रा के ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे’ गाने के बाद अब जुबिन नौटियाल और पावल देव की मखमली आवाज से सजा ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन आजकल खूब सुना जा रहा है.

ऐसे में भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा जुबिन नौटियाल का भजन जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है. इस भजन में उनके साथ पायल देव की भी आवाज है और इसके बोल गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. इस गीत की लोकप्रियता का जादू ऐसा है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसकी तारीफ करनी पड़ी है. पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर जुबिन नौटियाल के गीत को शेयर किया है.

पीएम मोदी ने की जुबिन नौटियाल के गीत की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने जुबिन नौटियाल के गीत ‘मेरे घर राम आए हैं’ की तारीफ करते हुए लिखा- भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है. राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है.

ये भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: पंजाब में सस्ता, तो हिमाचल में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

‘शर्तों और सुरक्षा हितों पर नहीं होगा कोई समझौता’, ईरान के साथ होने वाली वार्ता से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की चेतावनी

Washington: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ होने वाली शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना होते ही...

More Articles Like This

Exit mobile version