Priyanka Chopra ने फिर बढ़ाया भारत का मान, ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुआ एक्ट्रेस का नाम

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा जोनस हॉलीवुड में काफी समय से काम कर रही हैं. वहीं, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में वह पुरस्कार प्रदान करने वालीं प्रस्तुतकर्ताओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. इस बात की पुष्टि अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए की.

इंस्टाग्राम पर Priyanka Chopra ने शेयर किया पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. इसमें उनके नाम के साथ प्रस्तुतकर्ता के भी नाम शामिल हैं. अभिनेत्री ने लिखा, “2026 अकादमी अवॉर्ड्स.” प्रियंका के साथ इस लिस्ट में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, विल अर्नेट, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और पॉल मेस्कल जैसे बड़े नाम शामिल हैं. ये सितारे समारोह में मंच पर आएंगे और विभिन्न श्रेणियों के प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे.

इंडस्ट्री के लोगों ने दी बधाई

पोस्ट शेयर करने के बाद प्रियंका के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए. मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, “बधाई हो. आप सच में हीरो हैं.”

दुनिया का सबसे सम्मानित पुरस्कार है अकादमी अवॉर्ड्स

अकादमी अवॉर्ड्स फिल्म जगत में कलात्मक और तकनीकी के लिए दिए जाने वाला दुनिया का सबसे सम्मानित पुरस्कार है. इसे एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है. यह लॉस एंजिल्स में स्थित एक पेशेवर मानद संगठन है, जो सिनेमाई उपलब्धियों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है. यह सम्मान फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों को प्रतिवर्ष दिया जाता है. पहली बार 1929 में शुरू हुए ये अवॉर्ड्स मनोरंजन उद्योग के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित आयोजनों में शुमार हैं.

फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे. फिल्म के जरिए प्रियंका 7 साल बाद घर वापसी कर रही हैं और वे महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. साथ ही, यह एसएस राजामौली का प्रोजेक्ट है, जो कभी भी अपनी कहानी कहने के अंदाज से दर्शकों को निराश नहीं करते हैं. ये सब देखते हुए फैंस के बीच उत्साह चरम पर है.

ये भी पढ़ें- ‘खामेनेई की मौत पर शोक और विरोध-प्रदर्शनों को देखकर दुखी हैं ईरानी अभिनेत्री’, क्या दिया बड़ा बयान?

Latest News

07 March 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग...

More Articles Like This

Exit mobile version