शो में खालिस्तानी समर्थकों के विरोध पर हंगामा, दिलजीत दोसांझ का फूटा गुस्सा, बोले-जिसे आना है, सामने आए…

Washington: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. बता दें कि अमेरिका के कैलगरी में दिलजीत के शो के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने पोस्टर दिखाकर विरोध शुरू कर दिया. इससे हंगामा हो गया. शो के बीच अचानक हुए इस विरोध पर दिलजीत दोसांझ ने मंच से ही तीखी प्रतिक्रिया दी. आमतौर पर शांत रहने वाले दिलजीत इस बार गुस्से में नजर आए और उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

जिसे मैदान में आना है, सामने आए

उन्होंने सिद्धू स्टाइल में जांघ पर थाप मारते हुए कहा कि जिसे मैदान में आना है, सामने आए. मैं उठाकर बाहर मारूंगा. साथ ही उन्होंने विरोध करने वालों से सवाल किया कि उन्होंने पंजाब के लिए क्या योगदान दिया है? दिलजीत ने आगे कहा कि जब पंजाब में बाढ़ आई थी, तब उन्होंने आगे बढ़कर लोगों की मदद की. घर बनवाए और राहत कार्यों में हिस्सा लिया, जबकि यह उनका कर्तव्य नहीं था.

फिल्म की प्रमोशन के लिए नहीं गए

बिना किसी का नाम लिए उन्होंने एक टीवी शो का जिक्र करते हुए कहा कि जब पंजाब की आवाज राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच रही थी, तब वे वहां अपनी या फिल्म की प्रमोशन के लिए नहीं गए, बल्कि पंजाब के लिए फंड जुटाने पहुंचे थे. इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल मंचों पर भी पंजाब के मुद्दों को उठाने की बात कही. दिलजीत ने कहा कि उन्हें कई शोज में जाने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने हर प्लेटफॉर्म पर पंजाब और उसके इतिहास को सामने रखने की कोशिश की, जिसमें कामागाटामारू घटना का जिक्र भी शामिल है.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

फिलहाल दिलजीत दोसांझ अमेरिका और कनाडा में अपने वर्ल्ड टूर के तहत लगातार परफॉर्म कर रहे हैं. वहीं, उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें. ‘4 मई दीदी गई…’, Bengal Election पर फलोदी सट्टा बाजार का महा-यू-टर्न, ताजा आंकड़ों ने बढ़ाई ममता बनर्जी की टेंशन!

Latest News

Global Tech Hiring 2026: एआई-बिग डेटा और साइबर सिक्योरिटी बनीं भर्ती की बड़ी थीम, भारत-अमेरिका में जनरेटिव एआई की डिमांड

GlobalData की रिपोर्ट के अनुसार 2026 की दूसरी तिमाही में एआई, बिग डेटा और साइबर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी भर्ती की प्रमुख थीम रहीं. भारत और अमेरिका में जनरेटिव एआई से जुड़ी नौकरी के विज्ञापन सबसे ज्यादा रहे.

More Articles Like This

Exit mobile version