राम गोपाल वर्मा को प्रोडक्शन हाउस ने भेजा लीगल नोटिस, 29.67 करोड़ की रकम न चुकाने पर दी चेतावनी

Mumbai: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा को एक प्रोडक्शन हाउस ने लीगल नोटिस थमाया है. साथ ही करीब 291Q करोड़ रुपये की मांग की है. ये विवाद 16 साल पुराना है. प्रोडक्शन हाउस एक्लाटेंट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने राम गोपाल वर्मा के साथ साथ कई दूसरे प्रोड्यूसर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म को डायरेक्टर के साथ काम करने और राइट्स के मामले में चेतावनी दी है. 15 अक्टूबर को एक्लाटेंट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने राम गोपाल वर्मा को नोटिस जारी करते हुए 30 अक्टूबर का आखिरी मोहलत देते हुए 29.67 करोड़ रुपये चुकाने को कहा.

मूल के साथ साथ ब्याज की रकम भी शामिल

इसमें मूल के साथ साथ ब्याज की रकम भी शामिल है. ये विवाद साल 2010 से जुड़ा है जब दोनों पार्टियों के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था. जिसे साल 2013 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सही भी ठहराया था. एक्लाटेंट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड का दावा है कि इस एग्रीमेंट के तहत, राम गोपाल वर्मा जब भी कोई फिल्म या प्रोजेक्ट शुरू करेंगे तो उन्हें उनसे नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेना होगा. अगर वह ऐसा नहीं करते तो ये कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन होगा.

एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया

अब प्रोडक्शन हाउस का आरोप है कि राम गोपाल वर्मा ने एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया है. अब वह फिल्ममेकर से ₹ 29.67 करोड़ की मांग कर रहे हैं. अब एक्लाटेंट फिल्म्स ने राम गोपाल वर्मा के साथ इंडस्ट्री के दूसरे लोगों और ओटोटी को भी आगाह किया है. उन्होंने डायरेक्टर संग कोई काम करने, डायरेक्शन से लेकर फिल्में खरीदने, स्ट्रीम करने या उनका फायदा उठाने से सावधान किया है.

इसे भी पढ़ें. यूपी: ED ने आजम खां को गाजियाबाद कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Latest News

ईरान ने रूस से खरीदे Su-35 लड़ाकू विमान, ट्रंप ने की दखलअंदाजी, पुतिन बोले- अभी नहीं होगी डिलीवरी

New Delhi: ईरान और रूस के बीच लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर सालों से चल रही अटकलों पर...

More Articles Like This

Exit mobile version