Ramayana Bhojpuri Trailer: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायणम’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. नितेश तिवारी की ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर देखकर लोगों की एक्साइटमेंड और बढ़ गई है. रणबीर कपूर को प्रभु राम और साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखना काफी रोमांचक होने वाला है. इसी बीच ‘रामायण’ का भोजपुरी डब्ड ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
Ramayana Bhojpuri Trailer ने मचाया तहलका
बता दें कि ये कोई ऑफिशियल ट्रेलर नहीं है. बल्कि फैंस ने इसे बनाया है. ये रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम’ का भोजपुरी वर्जन है. ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं रावण की आवाज में रवि किशन को ‘घर जाके सुट्टी बाबू’ कहते सुनने का इंतजार कर रहा था.’
Someone literally dubbed #Ramayana trailer in BHOJPURI 😭 pic.twitter.com/RgROif6GfD
— Our Indian Cinema (@OurIndianCinema) August 21, 2026
मेकर्स से की ये डिमांड
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ”रामायण’ का भोजपुरी ट्रेलर एक अलग ही लेवल पर है.’ एक दूसरे यूजर ने कहा कि अगर ‘रामायण’ का ऑफिशियल भोजपुरी डब रिलीज किया जाए, तो यूपी-बिहार और छत्तीसगढ़ में फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘रिलीज करना चाहिए. अगर सही से प्रमोट किया गया तो यहां से ही 100 करोड़ आ जाएंगे, यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ से.’ ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस फिल्म को ऑफिशियल भोजपुरी वर्जन में रिलीज करते हैं या नहीं.
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ‘रामायण’ क पहला पार्ट इस साल 6 नवंबर को रिलीज़ होगा. वहीं, दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

