क्या काले जादू से हुई थी सुशांत की मौत? रिया ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-‘मैं काला जादू करना जानती हूं!’

Sushant Singh Rajput Death: 14 जून, 2020 की दोपहर में आई एक खबर ने पूरे देश को सदमें में डाल दिया था. यह खबर थी सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की. बॉलीवुड के सितारे सुशांत सिंह ने अचानक से दुनिया को अलविदा बोल दिया था. इसके पीछे क्या वजह थी ये राज उनके साथ ही चला गया.

लेकिन इसके बाद लोगों ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया था. रिया को कुछ समय तक पुलिस रिमांड पर भी रखा गया था. उस समय उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, जिसका दर्द अब रिया की बातों में साफ झलक रहा है.

‘मुझे चुड़ैल नाम थोड़ा पसंद है’-रिया चक्रवर्ती
बता दें, 5 अक्टूबर को मुंबई कॉन्क्लेव 2023 के दूसरे दिन रिया चक्रवर्ती ने दिन हिस्सा लिया. इसके बाद उनसे सुशांत की मौत के बारे में पूछा गया. इस पर जवाब देते हुए रिया ने कहा कि मुझे चुड़ैल नाम थोड़ा पसंद है. पुराने जमाने में, चुड़ैल कौन थी? चुड़ैल वह महिला थी जो पितृसत्तात्मक समाज को नहीं मानती थी, उसका अपना तरीका होता था या उसकी अपनी राय होती थी जो उस समय पुरुषों और पितृसत्तात्मक समाज की लोकप्रिय राय के खिलाफ थी, शायद मैं वैसी ही व्यक्ति हूं. शायद मैं चुड़ैल हूं, शायद मैं काला जादू करना जानती हूं.

अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला था सुशांत का शव
इसके आगे रिया ने अपना दुख साझा करते हुए कहा, “आज यदि कोई आदमी सक्सेसफुल है और उसकी शादी हो जाती है और दुर्भाग्य से कल वो असफल होने लगता है तो कहा जाता है कि देखो जब से ये जिंदगी में आई तब से इसका करियर खराब हो गया है. भारत में पुरुष निश्चित रूप से अपनी पत्नियों या गर्लफ्रेंड्स की बात नहीं सुनते हैं और अगर वे ऐसा करते तो यह एक बेहतर समाज होता.”

बता दें, 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में सुशांत का शव पंखे से लटका हुआ मिला था. इसके बाद उनके परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था.

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This

Exit mobile version