Bigg Boss 17 की प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, सलमान खान लेंगे कंटेस्टेंट्स का इम्तिहान

Bigg Boss 17 New Promo: टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का इंतजार पूरी दुनिया बेसब्री से करती है. वहीं, इसके 17वें सीजन की चर्चा जोरों-शोरों से है. फैंस की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने नए सीजन का प्रोमो (Bigg Boss 17 New Promo) आउट कर दिया है. शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने इस धमाकेदार प्रोमो में प्रीमियर की डेड और थीम का ऐलान किया है.

इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस 17
इस धमाकेदार प्रोमो में सलमान खान अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं कि, “अर्ज किया है, क्या बताऊं बिग बॉस के दिल का हाल. कोने-कोने में है दिलवालों के लिए आलीशान माहौल.” जिसके बाद बिग बॉस की आवाज सुनाई देती है कि, “दूंगा उनको एक मीनार, कुछ होंगे मेरे पसंदीदा मेहमान.” फिर सलमान कहते हैं कि “लेकिन उससे पहले बिग बॉस लेंगे इश्क के इम्तिहान और मचाएंगे बवाल.” वहीं, बिग बॉस कहते हैं, “ये गेम नहीं होगा सबके लिए एक सेम.”

ये भी पढ़ें- Bollywood News: बॉलीवुड के 2 महानायकों के लिए शुभ रहा ये भूतहा बंगला, जानिए पूरी कहानी

ये सदस्य आएंगे नजर
दर्शकों का मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस का 17वां सीजन 15 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा. इससे पहले ही शो के कंटेस्टेंट को लेकर काफी चर्चाएं थी, लेकिन अभी तक शो की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी गई है. खबरों के मुताबिक, इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन नजर आ सकते हैं. इसके अलावा शीजान खान, मुनव्वर फारुख, मिस्टर फैजू, ईशा मालवीय और अरमान मलिक भी नजर आ सकते हैं.

घर में होगा पक्षपात
बता दें कि मेकर्स ने अब तक तीन प्रोमो जारी किया है. सलमान इन प्रोमो में अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. बिग बॉस सलमान को बताते हैं कि उनके इस घर में कुछ कंटेस्टेंट उनके ही अवतार होंगे और उन्हें खुद बिग बॉस ट्रेन करेंगे. जिसके बाद सलमान कहते हैं कि घर में तब पक्षपात होगा.

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version