समय रैना-मेधा शंकर दिसंबर में करेंगे शादी? वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल, कॉमेडियन ने दिया हिंट!

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Samay Raina Medha Shankar: समय रैना और मेधा शंकर को लेकर पिछले कुछ समय से डेटिंग की चर्चाएं चल रही हैं. दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे. इन अटकलों को उस वक्त और बल मिला, जब मेधा ने समय के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शिरकत की. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि दोनों दिसंबर में शादी कर सकते हैं. हालांकि, इन चर्चाओं के बीच अब समय रैना ने खुद शादी से जुड़ी इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है.

शादी करेंगे Samay Raina Medha Shankar

रविवार को समय रैना ने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही शादी की खबर पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी. एक पोस्ट में दावा किया गया था कि कॉमेडियन दिसंबर में मेधा शंकर के साथ शादी करने वाले हैं. इस पर समय ने मजाक करते हुए लिखा, “दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है, सॉरी मेधा, इसे टालना पड़ेगा.” समय ने अपनी पोस्ट के साथ लता मंगेशकर का मशहूर गाना ‘झूठ बोले कौवा काटे’ भी जोड़ा, जिससे उनका जवाब और भी मजेदार बन गया. वहीं, मेधा शंकर ने भी इस पोस्ट पर हंसने वाले इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी.

अफवाहों पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

मेधा शंकर ने भी शादी की खबरों पर अपने अंदाज में रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिस्तर पर आराम फरमाते हुए एक काऊ बेबी की तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने इशारों-इशारों में वायरल हो रही शादी की अटकलों को खारिज करते हुए लिखा, “मैं शादी की बेबुनियाद अफवाहों को ऐसे ही नजरअंदाज कर रही हूं.” मेधा ने इस पोस्ट के बैकग्राउंड में फिल्म ‘वेलकम’ का गाना ‘क्या कह दिया है तुमने ये जानम’ भी लगाया, जिससे उनका रिएक्शन और मजेदार नजर आया.

क्यों उड़ी अफवाहें

समय रैना और मेधा शंकर के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तब शुरू हुईं, जब दोनों को एक पार्टी में साथ वक्त बिताते और तस्वीरें खिंचवाते देखा गया. इसके बाद मेधा ने समय के शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन में पैनलिस्ट के तौर पर हिस्सा लिया, जिससे सोशल मीडिया पर चल रही डेटिंग की अटकलें और बढ़ गईं. हाल ही में दोनों की वेकेशन फोटोज में कथित तौर पर एक जैसा बैकग्राउंड नजर आने के बाद फैंस ने फिर से उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए. इसी बीच कुछ दिन पहले रेडिट पर सामने आई एक पोस्ट ने शादी की चर्चाओं को जन्म दिया.

पोस्ट करने वाले यूजर ने खुद को समय के परिवार के करीब बताते हुए दावा किया कि उनकी मां से बातचीत के दौरान उन्हें दोनों की शादी की योजना के बारे में जानकारी मिली. पोस्ट में कहा गया कि समय और मेधा दिसंबर 2026 में शादी कर सकते हैं. हालांकि, ये दावे सोशल मीडिया पर किए गए हैं और इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. उसी पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि दोनों उस समय साथ में छुट्टियां बिता रहे थे.

मेधा शंकर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो मेधा शंकर जल्द ही एक अनटाइटल्ड डिटेक्टिव कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी. इस प्रोजेक्ट का निर्माण लक्ष्मण उटेकर के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया जा रहा है. फिल्म में मेधा के साथ सनी कौशल और निमरत कौर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- ₹329 करोड़ की कमाई और बाबा का चमत्कार! ‘हनुमान अंश’ की निर्माता ने बताई ऐसी कहानी, खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version