Sidhu Moosewala: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजेगी किलकारी, 58 साल की उम्र में पिता बनेंगे सिंगर के बापू

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sidhu Moosewala: पंजाब से एक अच्छी खबर सामने आई है. दिवंगत सिंगर सिद्दू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता चरणकौर और बलकौर सिंह मार्च महीने में एक नए सदस्य का स्वागत करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट हैं. IVF की मदद से सिद्धू की मां इस बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इस खबर की जानकारी सिंगर के ताऊ चमकौर सिंह ने दी है. सिंगर की हत्या के इतने सालों बाद उनके घर में खुशियां दस्तक देने वाली हैं.

बच्चे को लेकर मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स

दरअसल, सिद्धू अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे. उनकी हत्या के बाद उनका परिवार बिखर सा गया था. हत्या के सालों बाद सिंगर के माता-पिता ने आईवीएफ की मदद से बच्चे को कंसीव करने का फैसला किया. खबरों के मुताबिक, चरणकौर मार्च में इस बच्चे को जन्म दे सकती हैं. बच्चे को लेकर सिंगर के फैंस काफी खुश हैं और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं. हालांकि, सिद्धू के पिता ने सुरक्षा कारणों की वजह से कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli-Vamika Photo: बेटी वामिका संग लंच डेट पर निकले विराट कोहली, वायरल हुई लंदन के रेस्टोरेंट से फोटो

लॉरेंस बिश्नोई ने की थी हत्या

बता दें कि साल 2022 में 29 मई को मानसा के जवाहरके गांव में विश्व प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गायक की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने ली थी. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी थी कि मूसेवाला की हत्या में टोयोटा कोरोला और महिंद्रा बोलेरो का इस्तेमाल हुआ था. सिद्धू की मौत की खबर से देश-विदेश में शोक की लहर दौड़ गई थी.

हत्या के बाद भी हिट हुए गाने

भले ही आज सिंगर सिद्धू मूसेवाला इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों के दिल में जिंदा हैं. मौत के बाद भी सिंगर के गाने काफी हिट हुए थे. बता दें कि सिद्धू अपने गाने खुद लिखते थे. वो पंजाबी सिंगरों में से सबसे धनी सिंगर थे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 22 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This