सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी, अकाली दल ने पंजाब की AAP सरकार को घेरा

Must Read

Mumbai: पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली है. गोल्डी बराड़ का एक कथित ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हालांकि इस वीडियो की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन ऑडियो में कॉल करने वाला गिप्पी ग्रेवाल से यह कहता सुनाई दे रहा है कि सिंगर ने उसके पहले से मैसेज का जवाब नहीं दिया.

पंजाब की AAP सरकार की आलोचना

गिप्पी ग्रेवाल की कथित धमकी भरी ऑडियो क्लिप शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शेयर की है, साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना भी की. सुखबीर सिंह बादल ने अपने X पर एक ऑडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें खुद को गैंगस्टर बताने वाला शख्स गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देता नजर आ रहा है.

सुखबीर सिंह ने जारी किया ऑडियो

सुखबीर सिंह बादल ने अपने X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि वह गिप्पी को गोल्डी बरार द्वारा मिलने वाली धमकी से परेशान हैं. क्योंकि भगवंत मान द्वारा सुरक्षा हटाए जाने के तुरंत बाद ही ऐसा हुआ है. सिंगर हाल ही में मुझसे मिले थे. सुखबीर सिंह ने जो ऑडियो जारी किया है उनमें सिंगर को जान से मारने की धमकी के साथ कहा गया कि उन्हें जो मैसेज किया गया था उसका जवाब वह दें.

बहुत गंभीर होगा अंदाज

गैंगस्टर चेतावनी देते हुए कहता है कि अगर किसी भी चीज को नजरअंदाज किया तो इसका अंदाज बहुत गंभीर होगा. ऑडियो में शख्स कहता है कि मैं गोल्डी बरार बोल रहा हूं. गिप्पी मैंने तुझे कुछ दिनों पहले भी एक मैसेज किया था, लेकिन उसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया. मुझे तुझसे कुछ बात करनी है मेरा मैसेज इग्नोर मत करना. क्योंकि मैसेज तो इग्नोर हो सकता है, लेकिन अगर गोली चल गई तो वो इग्नोर नहीं हो पाएगी.

सीएम भगवंत मान पर निशाना

सुखबीर सिंह बादल ने गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा हटाने पर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए इसे गैर जिम्मेदाराना फैसला बताया.

इसे भी पढ़ें. ईरान ने इजरायली जासूस को फांसी पर लटकाया, खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ के लिए करता था काम

Latest News

मानवता के लिए मिसाल बनीं Nita Ambani ! KIIT यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

Nita Ambani Honorary Doctorate: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापिका एवं चेयरपर्सन Nita M. Ambani को Kalinga Institute of Industrial Technology...

More Articles Like This