शाहरुख के इस फैन की हैं 72 एक्स, 36 गर्लफ्रेंड, SRK ने कहा-‘वाह तेरी जवानी फूट फूट कर चमक रही है’

Shah Rukh Khan Jawan Fan: अबतक लोग किंग खान को रोमांस का किंग बोलते थे, लेकिन अब उनके इस फैन ने उनसे ये टैग छीन लिया है. दरअसल, शाहरुख की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिसको लेकर हाल ही में SRK ने अपने ट्विटर पर #ASKSRK सेशन रखा था, जिसमें शाहरुख के एक जबरा फैन ने सबके साथ SRK को भी हैरत में डाल दिया है.

36 गर्लफ्रेंड और 72 एक्स-गर्लफ्रेंड
SRK के जबरे फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक फोटो को शेयर किया है. इस फोटो में SRK के इस फैन ने जवान की टिकटों को सिर से लेकर पैर तक लपेट रखा है. इसके साथ ही कैप्शन में (Shah Rukh Khan Jawan Fan) लिखा, “#जवान सर के लिए ऑडी बुक की है. अपनी 36 गर्लफ्रेंड्स, 72 एक्स गर्लफ्रेंड्स और 80 दोस्तों के साथ जा रहा हूं. #AskSRK @iamsrk”. शाहरुख के बाकि फैंस भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

अजीब फैन को पाकर शाहरुख भी हैरान
आपको बता दें कि अपने इस अजीब फैन को पाकर शाहरुख भी हैरान हैं. अपने जबरे फैन के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए SRK ने लिखा, “वाह भाई तेरी तो जवानी फूट फूट कर चमक रही है!!! हा हा ऐश कर #Jawan”. बता दें जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi), सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) भी नजर आएंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version