‘गोविंदा-रानी शादी करने के प्लान में थे’, सुनीता आहूजा का चौंकाने वाला खुलासा, तलाक केस लिया वापस

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Govinda Sunita Ahuja: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लगातार ये आरोप लगा रही कि गोविंदा का किसी और लड़की के साथ रिश्ता है. उन्होंने तलाक के लिए केस भी फाइल किया था. हालांकि, बीते दिन उन्होंने केस वापस ले लिया. इसी बीच गोविंदा को लेकर सुनीता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

सुनीता ने राखी सावंत की फोन पर की बात

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनीता आहूजा राखी सावंत से फ़ोन पर बात कर रही हैं. इस वीडियो में राखी पैपराजी के सामने खड़ी हैं और फोन को स्पीकर पर किया था. इस दौरान सभी पैप्स शांत रहते हैं.

मेरे सपोर्ट में बोलना चाहिए Govinda Sunita Ahuja

इस दौरान राखी सुनीता से कहती हैं आपने जो किया वो ठीक किया. इस पर सुनीता कहती हैं कि मेरे सपोर्ट में तुम लोगों को बोलना चाहिए. तुम्हें कहानी मालूम है. तब राखी कहती हैं मैं हमेशा आपके सपोर्ट में हूं. फिर सुनीता कहती हैं कि पूनम पांडे वगैरह सब बोल रही हैं गोविंदा के सपोर्ट में. जिसपर राखी कहती हैं कि सुनीता जी घर के दाल-चावल घर के होते हैं बाहर का चिकन टिक्का खाकर सेहत खराब होती है. इस पर सुनीता कहती हैं कि चिकन टिक्का भी अच्छा होता है, तूने देखा नहीं एयरपोर्ट पर जिसे लेकर गया था.

ये लोग शादी करने के प्लान में थे

फ़ोन पर सुनीता कहती हैं कि मैं 5-6 साल से चुप थी. अब तू उसको मेरी जगह देगा. मुझे कई जगह से कॉल आ रहे हैं. एक बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा. इस पर राखी कहती हैं आप छोड़ो- आप 200 करोड़ पर ध्यान दो. दूसरी-तीसरी कोई आ गई तो ये ले जाएगी. पहले अपने नाम पर सब कर लो. इसके बाद सुनीता बोलती हैं- मैंने कल केस वापस ले लिया, क्योंकि ये लोग शादी करने के प्लान में थे.

रानी स्वर्णकार संग जुड़ रहा नाम

बता दें कि गोविंदा का नाम रानी स्वर्णकार संग जोड़ा जा रहा. वो दोनों एक फिल्म में साथ में नज़र आने वाले हैं. गोविंदा कई बार रानी के साथ स्पॉट किए जा चुके हैं. जिसके बाद सुनीता ने शुगर डैडी भी कहा था. इसके जवाब में गोविंदा ने उन्हें हद में रहने के लिए कहा था.

ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी ने ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक साथ में फ्री मिला कॉकरोच, एक्ट्रेस ने FDA कमिश्नर से लगाई गुहार

Latest News

PM मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कहा ?

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

More Articles Like This

Exit mobile version