तेलुगु सुपरस्टार Ravi Teja ने सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, बोले- ‘सेट पर जल्द लौटने के लिए एक्साइटेड हूं’

Must Read

तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा अपनी अपकमिंग फिल्म RT75 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे. जिसके बाद एक्टर के रिप्रेजेंटिव ने स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि एक्टर की सर्जरी हुई है. ऐसे में अब रवि तेजा ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है.

रवि तेजा ने शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट

आपको बता दें कि RT75 की शूटिंग के दौरान एक्टर के हाथ में चोट लग गई थी, लेकिन उन्होंने फिर भी शूटिंग जारी रखी, हालांकि बाद में तकलीफ जब ज्यादा बढ़ गई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद एक्टर की सर्जरी हुई. वहीं अब रवि तेजा ने फैस को उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद देते हुए अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया . रवि ने लिखा, “सुचारू सर्जरी के बाद सफलतापूर्वक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब मैं ठीक महसूस कर रहा हूं.’ मैं आपके हार्दिक आशीर्वाद और समर्थन के लिए आप सभी का आभारी हूं। जल्द ही सेट पर वापस आने के लिए उत्साहित हूं।”

डॉक्टरों ने रवि तेजा को 6 हफ्ते काम ना करने की दी सलाह

रवि तेजा के एक रिप्रेजेंटेटिव ने एक स्टेटमेंट जारी कर एक्टर की सर्जरी को लेकर अपडेट दिया था. स्टेटमेंट में बताया गया था, “मास महाराजा रवि तेजा ने हाल ही में RT75 की शूटिंग के दौरान अपने दाहिने हाथ की मांसपेशियों को घायल कर लिया। चोट लगने के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी, जिससे दुर्भाग्य से स्थिति और खराब हो गई। कल, यशोदा अस्पताल में उनकी सफल सर्जरी हुई और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार, उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This