The Railway Men: ‘द रेलवे मैन’ में दिखेगा भोपाल त्रासदी के 4 हीरो की कहानी, रिलीज डेट आई सामने

The Railway Men:  मनोरंजन की दुनिया में यश राज फिल्म्स बड़ा प्रोडक्शन हाउस है, जिसके बैनर तले सालों से फिल्में बन रही हैं. बता दें कि इस प्रोडक्शन हाउस की स्थापना यश चोपड़ा ने की थी और अब उनके आदित्य चोपड़ा इसकी बागडोर संभाल रहे हैं. बीते कुछ समय में मनोरंजन का ट्रेंड कुछ बदला है और अब वेब सीरीज ने इस दुनिया में अपना अहम स्थान बना लिया है.

इस दिन रिलीज होगी ‘​द रेलवे मैन’

ऐसे में ही साल 2021 में यश राज फिल्म्स ने अपने प्रोडक्शन तले बनने वाली पहली वेब सीरीज ‘​द रेलवे मैन’ का ऐलान किया था. अब यह सीरीज बन चुकी है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. YRF के मुताबिक, द रेलवे मैन दिवाली के बाद 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़े:-‘मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं’…, निलंबित IAS ने सनी लियोन के साथ शूट किया रैप सांग वी‍डियो

सीरीज में बाबिल खान की अहम भूमिका

‘द रेलवे मैन’ वेब सीरीज में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अहम भूमिका निभाई हैं. मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने गुरूवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्‍स पर ‘द रेलवे मैन’ का एक मोशन वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में सीरीज की स्टार कास्ट की झलक नजर आ रही है. ‘द रेलवे मैन’ के इस मोशन वीडियो में सीरीज के कलाकार आर माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान भी दिखाई दे रहे हैं.

भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित है सीरीज

वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन’  साल 1984 में हुए भोपाल गैस त्रासदी की सच्ची घटना पर आधारित है. इस त्रासदी में लोगों को बचाने में रेलवे ने अहम भूमिका निभाई थी. इस सीरीज में मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में जहरीली गैस के रिसाव की औद्योगिक दुर्घटना में रेलवे के उन्‍हीं 4 कर्मचारियों के साहस की कहानी है, जिन्होंने अपनी जान पर खेल कर इस गैस कांड में फंसे लोगों की जान को बचाई थी.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version