‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर को जेल, महिला ने लगाए धोखे और शारीरिक-यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saurav Gurjar: एक्टर और पहलवान सौरव गुर्जर को 29 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है. महिला ने उन पर शादी का भरोसा दिलाकर कथित तौर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने रविवार को मामले की जानकारी दी.

Saurav Gurjar के साथ रिश्ते में थी महिला

महिला के मुताबिक, वह पांच साल से ज्यादा समय से सौरव के साथ रिश्ते में थीं. अगस्त में गाचीबोवली पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि सौरव ने शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गए और उनके साथ कथित तौर पर शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया. पुलिस अधिकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर सौरव के खिलाफ केस दर्ज किया गया. इसके बाद 18 सितंबर को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए हैदराबाद लाया गया.

अमेरिका की नौकरी छोड़ दी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद सौरव गुर्जर को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि सौरव भारत और अमेरिका में अलग-अलग जगहों पर उसके साथ रहे. इस दौरान वह लगातार शादी और साथ मिलकर भविष्य बनाने का भरोसा देते रहे. महिला के अनुसार, अमेरिका में रहते समय सौरव ने उसे भारत लौटकर सेटल होने और साथ मिलकर कारोबार करने की बात कही थी. इन बातों पर विश्वास करते हुए उसने अमेरिका की नौकरी छोड़ दी और सौरव के साथ रहने के लिए अलग-अलग जगहों पर गई.

शादी और भविष्य को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं किए

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सौरव के कथित व्यवहार की वजह से उसे मानसिक तनाव के साथ भावनात्मक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के बीच सौरव दोबारा उसके साथ रहे, लेकिन इसके बाद उन्होंने उससे संपर्क करना बंद कर दिया. बाद में सौरव ने कथित तौर पर उसे हैदराबाद पहुंचने में मदद की, लेकिन शादी और भविष्य को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं किए. इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

सौरव गुर्जर का करियर

सौरव गुर्जर एक्टिंग के साथ-साथ रेसलिंग के लिए भी जाने जाते हैं. उन्हें टीवी शो ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने से खास पहचान मिली थी. 2013-14 में प्रसारित हुए इस शो के अलावा सौरव ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आए थे, जिसमें उन्होंने विलेन का रोल निभाया था और इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया. सौरव ने ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’, ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’, ‘पृथ्वी वल्लभ’, ‘ये झुकी झुकी सी नजर’ और ‘शिव शक्ति- तप त्याग तांडव’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया है.

ये भी पढ़ें- समय रैना-मेधा शंकर दिसंबर में करेंगे शादी? वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल, कॉमेडियन ने दिया हिंट!

Latest News

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी श्री विजयपुरम भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के...

More Articles Like This