‘मेरे जीवन का ऐसा सम्मान है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी’, बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुईं यामी गौतम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yami Gautam: 18 जुलाई की रात 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया. जिसमें ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया. वहीं, इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला. अवार्ड मिलने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुईं Yami Gautam

यामी गौतम ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हर सफर में एक ऐसा पल आता है, जो आपको याद दिलाता है कि आपने कभी हार क्यों नहीं मानी. आज मेरे लिए वही पल है. ‘आर्टिकल 370′ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे जीवन का ऐसा सम्मान है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी.’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘पिछले 14 सालों से मैंने सिर्फ अपने काम के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश की है और हमेशा चाहा कि मेरी परफॉर्मेंस खुद मेरी पहचान बने.  ये सपना मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था और आज इसे बेहद आभार के साथ स्वीकार कर रही हूं.’

फिल्म की कहानी पर पूरा भरोसा था

अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”आर्टिकल 370′ मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक ऐसी कहानी थी, जिस पर मुझे पूरा भरोसा था. ये हमारी होम प्रोडक्शन फिल्म भी थी, इसलिए ये सम्मान मेरे लिए और भी ज्यादा इमोशनल और खास बन गया है.’ उन्होंने आखिरी में लिखा, ‘इस अविश्वसनीय सम्मान के लिए मैं नेशनल अवॉर्ड की माननीय जूरी का दिल से आभार व्यक्त करती हूं. साथ ही हमारे निर्देशक, पूरी शानदार कास्ट और उन सभी दर्शकों का भी धन्यवाद, जिन्होंने ‘आर्टिकल 370′ को इतना प्यार और विश्वास दिया.’

ये अवॉर्ड किसी सपने का अंत नहीं

यामी ने आगे लिखा, ‘मेरे परिवार, मेरी टीम, मेरे शुभचिंतकों और उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मेरे हर अच्छे और बुरे दौर में मुझ पर भरोसा बनाए रखा. आपके विश्वास ने मुझे आगे बढ़ते रहने की ताकत दी, तब भी जब मंजिल बहुत दूर नजर आती थी. ये अवॉर्ड किसी सपने का अंत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत है.’

ये भी पढ़ें- कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? ‘जेठालाल’ ने दिया बड़ा बयान, बोले- बहुत दुख..!

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This