अब एक क्लिक में मिलेगी देश के हर डॉक्टर की डिटेल, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने लॉन्च किया NMR पोर्टल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NMR Portal: अब आपको एक क्लिक में देश के हर डॉक्टर की डिटेल मिल जाएगी. दरअसल, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को नेशनल मेडिकल रजिस्‍टर पोर्टल (NMR Portal) का शुभारंभ किया है. इसमें देश के सभी एमबीबीएस डॉक्‍टरों का पूरा डेटाबेस होगा. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य रजिस्‍टर डिजिटल हेल्‍थकेयर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने के लिए यह अहम कदम उठाया है. जेपी नड्डा ने बताया कि इसके तहत पैरामेडिक्स और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए एक समान रजिस्टर शुरू करने की दिशा में काम शुरू कर हो गया है. वहीं, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम, 2019 की धारा 31 के तहत एनएमसी को यह अधिकार दिया गया है कि वह एक राष्ट्रीय रजिस्टर बनाए, जिसमें प्रत्येक लाइसेंस प्राप्त डॉक्टर्स की डिटेल शामिल हों.

स्टेट मेडिकल काउंसिल की होगी जिम्मेदारी

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा ने चिकित्सा परिषदों (SMC) की भूमिका के बारे में कहा कि राज्य चिकित्सा परिषदें राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर के विकास और रखरखाव में अहम हितधारक हैं और पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने में मदद करती हैं. उन्होंने सभी स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) को अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने और पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए. बैठक में इस बात का भी जिक्र किया गया कि एनएमआर की आवश्‍यकता काफी समय से महसूस की जा रही है.

क्यों जरूरी है एनएमआर?

एनएमआर बेहद महत्‍वपूर्ण है, क्योंकि देशभर के डॉक्टरों के प्रामाणिक आंकड़े काफी अहमियत रखते हैं. अब तक डॉक्टरों के आंकड़ों का कोई पर्याप्‍त डेटाबेस नहीं था, जिनकी जानकारी को अब एनएमआर पोर्टल द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा. आसान पंजीकरण प्रक्रिया से यह निर्धारित होगा कि प्रामाणिक आंकड़ों का रखरखाव आसानी से होगा. यह प्रामाणिकता की जानकारी काफी जरूरी है, क्योंकि भारत एक विशाल डिजिटल हेल्‍थ इकोसिस्‍टम बनाना चाहता है और डॉक्टरों के डिजिटल रजिस्टर का निर्माण इसके लिए बहुत खास होगा.

पोर्टल पर मिलेगी डॉक्टरों की जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आदेश के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपर्व चंद्र ने बताया कि अब तक ऐसे व्यापक आंकड़े नहीं थे, जो देश में डॉक्टरों की कुल संख्या, लाइसेंस खोने वाले डॉक्टरों, देश छोड़ने वाले डॉक्टरों या जिन डॉक्टरों ने अपनी जान गंवाई है, के बारे में विस्तृत जानकारी एक जगह इकट्ठी हो. इस पोर्टल के शुरू होने से 13 लाख से अधिक डॉक्टरों के आंकड़े एक ही जगह मिलेंगे. एनएमआर पोर्टल आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्टर का भाग होगा, जिसमें सभी चिकित्सा पेशेवरों की जानाकरी उपल‍ब्‍ध होगी.

बैठक में इन लोगों ने लिया हिस्सा

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, राज्य स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रताप राव जाधव के साथ बैठक की, जिसमें  डॉ. बीएन गंगाधर, एलएस चंगसान, डॉ. विजय ओजा, डॉ. बी. श्रीनिवास, पुष्पेंद्र राजपूत, वी. हेकाली जिमोमी, किरन गोपाल वास्का, डॉ. विजया लक्ष्मी नाग और स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें :- जेलेंस्की से गले मिले पीएम मोदी तो विदेशी मीडिया ने उठाए सवाल, एस जयशंकर ने दिया जवाब; सब हो गए चुप!

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version