World Blood Donor Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस, पहली बार कब हुआ था इसका आयोजन

World Blood Donar Day: दुनिया भर में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने और स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मान देने के लिए हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है. इस साल विश्व रक्तदाता दिवस 2026 की थीम है “मानवता की एक बूंद. रक्तदान करें. जीवन बचाएं.” यह थीम लोगों को नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करती है.  इस दिवस को स्वैच्छिक और नि:शुल्क रक्तदाताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. साथ ही लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जाता है कि रक्तदान करके किसी की जान बचाई जा सकती है.

आभार व्यक्त करने का भी अवसर 

यह दिन उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है, जो अपने रक्तदान से अनगिनत जिंदगियों को बचाने में योगदान देते हैं. हर साल इस खास दिन पर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और अभियान चलाए जाते हैं. रक्त की आवश्यकता किसी भी समय और किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है, इसलिए सुरक्षित और पर्याप्त रक्त भंडार बनाए रखना बेहद जरूरी माना जाता है.

मानवता, सहयोग और जीवन बचाने का संदेश

विश्व रक्तदाता दिवस समाज में मानवता, सहयोग और जीवन बचाने के संदेश को मजबूत करता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC), इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन्स (IFBDO) ने मिलकर इस दिवस की शुरुआत की थी. पहली बार इसे वर्ष 2004 में मनाया गया था.

ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज 

14 जून को ऑस्ट्रियाई वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है. उन्होंने ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिला था. रक्तदान से दुर्घटनाओं, सर्जरी, कैंसर उपचार, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को नया जीवन मिल सकता है. एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में मदद कर सकता है. आमतौर पर 18 से 65 वर्ष की आयु का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है. हालांकि, रक्तदान से पहले स्वास्थ्य संबंधी कुछ मानकों की जांच की जाती है.

इसे भी पढ़ें. फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी- ‘अब दुनिया को समाधान दे रहा भारत’

Latest News

2031 तक भारत में 81% मोबाइल कनेक्शन होंगे 5G, यूजर्स की संख्या 1.1 अरब पहुंचने का अनुमान

भारत में 5जी तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है. एरिक्सन की रिपोर्ट के मुताबिक 2031 तक देश में 1.1 अरब 5जी सब्सक्राइबर्स हो सकते हैं, जबकि मोबाइल डेटा खपत बढ़कर 70 जीबी प्रति माह तक पहुंच सकती है.

More Articles Like This

Exit mobile version