Maharashtra: ठाणे के भिवंडी में इमारत गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत, कई घायल

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. दरअसल, यहां पर जनपद के भिंवंडी में एक दो मंजिला इमारत शनिवार देर रात गिर गई. इस हादसे में एक महिला समेत एक नवजात की मौत हो गई. वहीं, कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. मलबे में जो लोग दबे हैं उनको बचाने की कवायद जारी है. रेक्क्यू टीम कड़ी मश्क्तक के साथ दबे लोगों को निकालने का काम कर रही है. इस घटना की जानकारी नगर निगम के अधिकरियों ने दी.

इस मामले में अग्निशन विभाग के अधिकारी ने बताया, “इमारत के मलबे में 6 लोग फंसे हुए थे. जिनमे से चार लोगों को बचाया गया है. वहीं, 2 लोगों की हालत गंभीर है.”

देर रात की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना शनिवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि रात के 1 बजे के आस पास भिवंडी शहर के धोबी तलाव इलाके में दुर्गापुर रोड पर स्थित एक 6 फ्लैट वाली इमारत देर रात गिर गई. जिसमे कई लोग दब गए.

इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल (टीडीआरएफ) की एक टीम और भिवंडी निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. रात में ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया और मलबे में से सात लोगों को निकाला गया. उन्होंने बताया कि हादसे में 8 महीने की एक बच्ची और 1 महिला की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हैं.

यह भी पढ़ें-

Mitthu Missing: इस तोता में बसती है इंस्‍पेक्‍टर साहिबा की जान, जानिए खोजने वाले को मिलेगा कितना इनाम?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version