Bhupen Hazarika: आज 8 सितंबर को महान संगीतकार, गायक, गीतकार और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती 100वीं जयंती मनाई जा रही. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महान डॉ. भूपेन हज़ारिका को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर रहा हूं. उनकी आवाज में असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना समाई थी, जिसे उन्होंने पूरे देश तक पहुंचाया. अपने संगीत के ज़रिए उन्होंने अनगिनत लोगों के विचारों और भावनाओं को बहुत खूबसूरती से व्यक्त किया. उनके गानों ने लोगों को एक-दूसरे के करीब लाया. मुझे पिछले साल गुवाहाटी में उनकी जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत में शामिल होने का सुखद अनुभव याद है. भूपेन दा का जीवन और काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.”
On his 100th birth anniversary, remembering the legendary Dr. Bhupen Hazarika Ji.
His voice carried the soul of Assam and the spirit of the Northeast to the entire nation.
Through his music he beautifully gave expression to the thoughts and spirit of countless people. His… pic.twitter.com/92YZ7B52ld
— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2026
अमित शाह ने Bhupen Hazarika को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “ब्रह्मपुत्र के गायक (बार्ड ऑफ द ब्रह्मपुत्र), भारत रत्न डॉ. भूपेन हज़ारिका को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. भूपेन दा के संगीत ने असमिया संस्कृति को उसकी तमाम विविधताओं के साथ विश्व मंच पर पहुँचाया और उनके गीतों ने उस भावना को दर्शाया जिसने समाज को सदियों से एकजुट रखा है. उनकी अमर विरासत राष्ट्र-निर्माण के हमारे विज़न को प्रेरित करती रहेगी.”
नितिन नवीन ने दी श्रद्धांजलि
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर लिखा, “भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. एक महान संगीतकार, कवि, गीतकार, फिल्म निर्माता और सांस्कृतिक दूरदर्शी के रूप में, डॉ. भूपेन हजारिका ने अपनी कालजयी रचनाओं से भारतीय कला और साहित्य को समृद्ध किया. उनकी ये रचनाएं मानवता, एकता और असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भावना से गहराई से जुड़ी हुई हैं. भारत की सांस्कृतिक दुनिया में उनके असाधारण योगदान ने देश भर की पीढ़ियों को प्रेरित किया है और आगे भी करता रहेगा.”

