Republic Day 2025: PM मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जानें क्या बोले…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
76th Republic Day: भारत आज 26 जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, आज हम अपने संविधान की ताकत और इसकी गहरी संस्कृति को सम्मानित करते हुए एक नई दिशा की ओर अग्रसर हो रहे हैं. इस दिन हम उन महान विभूतियों को नमन करते हैं जिन्होंने हमें एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने का मार्ग दिखाया. उनका योगदान न केवल हमारे संविधान के निर्माण में था बल्कि उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को भी स्थिर और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई.

हम सभी को मिलकर हमारे संविधान की करनी है रक्षा 

पीएम मोदी ने अपने संदेश में ये भी कहा कि इस दिन हमें अपने संविधान की मूल्यों की याद दिलाई जाती है. उन्होंने संविधान के उन पहलुओं का उल्लेख किया जिनका उद्देश्य लोकतंत्र, समानता, और स्वतंत्रता की भावना को मजबूती से बनाए रखना था. साथ ही उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें ये याद दिलाता है कि हम सभी को मिलकर हमारे संविधान की रक्षा करनी है ताकि ये हमारी समृद्धि, विकास, और राष्ट्रीय एकता की दिशा में मार्गदर्शक बना रहे. उन्होंने ये भी कहा कि हमारे संविधान ने यह सुनिश्चित किया कि हम एकता में विविधता की भावना को कायम रखते हुए अपने देश को आगे बढ़ाएं.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी का संदेश 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर यह कामना की कि यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संकल्प को और मजबूत बनाए ताकि हम एक सशक्त और समृद्ध भारत बना सकें. उनका कहना था कि ये दिन न केवल हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है बल्कि ये हमारे साझा उद्देश्यों की ओर कदम बढ़ाने का समय है. पीएम मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें ये सिखाता है कि हम संविधान के दायरे में रहते हुए अपने देश की भलाई के लिए काम करें और इसके साथ ही लोकतंत्र, विकास और एकता को मजबूत करें.  गणतंत्र दिवस के साथ जुड़ी हमारी जिम्मेदारियां और कर्तव्य हमें एक बेहतर समाज और राष्ट्र बनाने की ओर प्रेरित करते हैं.
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version