TMC के बागी सांसदों की लिस्ट में जुड़ा नया नाम, क्या सुदीप बंदोपाध्याय भी छोड़ेंगे साथ?

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

TMC: ममता बनर्जी को झटके पर झटका मिलता जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस बिखरती हुई नजर आ रही है. पार्टी के 19 सांसदों के बागी होने की चर्चा है और अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है. टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे. सुदीप बंदोपाध्याय के साथ बागी सांसद शताब्दी रॉय ने भी भूपेंद्र यादव से मीटिंग की. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल और तेज हो गई है.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर चली बैठक में क्या-क्या बात हुई, इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है. अहम बात यह भी है कि इस मीटिंग में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल हुए. हालांकि, वे थोड़ा पहले ही निकल गए. सुदीप बंदोपाध्याद, शताब्दी रॉय और भूपेंद्र यादव के बीच करीब एक घंटे तक मीटिंग चली. अगर सुदीप भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेते हैं तो यह ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका बन सकते हैं, क्योंकि पार्टी के 19 सांसदों के पहले ही अलग होने की चर्चा है.

सुदीप टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और वे सबसे पुराने चेहरों को गिनती में भी आते हैं. वे मंच पर भी अक्सर ममता बनर्जी के करीब ही दिखते थे, लेकिन अभिषेक बनर्जी के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे. दावा किया जा रहा है कि सुदीप और अभिषेक के बीच कई बार वैचारिक मतभेद हो चुके हैं. हालांकि, इसको लेकर किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है. सुदीप पार्टी को क्यों छोड़ रहे हैं, इसका कारण भी नहीं पता चल सका है.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version