महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, हमारी कोशिश होगी कि महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़े. सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, “देश में हरियाणा के चुनाव के बाद महाराष्ट्र और झारखंड का चुनाव होने जा रहा है.
हालांकि उपचुनाव भी हो रहे हैं. लेकिन, झारखंड और महाराष्ट्र में देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहे हैं और हाल में ही हम लोगों ने यह देखा है कि हरियाणा का हारा हुआ चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीत लिया, इसलिए महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे.”
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “महाराष्ट्र की सरकार छीनी और हथियाई हुई सरकार है. यह खोके से डराकर बनाई हुई सरकार है.” उन्होने आगे कहा, “महाराष्ट्र में महा भ्रष्टाचार चल रहा है. जनता अब इस सरकार को बदलने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है. इंडिया गठबंधन के और जितने भी सहयोगी दल हैं, हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीत का परचम लहराएंगे.”
अखिलेश यादव ने कहा, “सपा महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी से 12 सीटों की मांग कर रही है, जो सही है. महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर जीतकर आएगी. हमने जनता का विश्वास जीता है. हम निसंदेह महाराष्ट्र चुनाव में बेहतर करेंगे.”
Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version