मानसा पहुंचे अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात की, दुख सांझा किया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amit Shah: पंजाब दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसा में परविंदर सिंह झोटा के घर परिवार से मुलाकात करने पहुंचे. उन्होंने परिवार से दुख सांझा करते हुए कहा कि उन्हें जल्द से जल्द इंसाफ दिलाया जाएगा. शाह ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कल 12 बजे CBI की टीम मानसा पहुंचेगी.

अमित शाह के साथ सुनील जाखड़, केवल सिंह ढिल्लों सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे. सुनील जाखड़ ने बताया कि कल सी.बी.आई. की टीम परिवार से दस्तावेज लेगी और जानकारी लेकर मामले में कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने परिवार को भरोसा दिया कि इस मामले के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

मालूम हो कि गृह मंत्री अमित शाह आज नशे की वजह से जान गंवाने वालों के परिवारों से मिल रहे हैं. सबसे पहले वह गुरदासपुर के माड़ी पन्नुआ गांव में बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे. इसके बाद वह संगरूर के गांव तूर बंजारा पहुंचे, जहां उन्होंने पिछले महीने आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार से उनके घर पर मुलाकात की थी.

Latest News

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा ब्रेन मॉनिटर, विकसित किया ‘एयरस्कोप’, जो पढ़ लेगी दिमाग की हर खुराफात

New Delhi: चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया का सबसे छोटा ब्रेन मॉनिटर बना लिया...

More Articles Like This

Exit mobile version