Amit Shah in CG: गृह मंत्री अमित ने नवा रायपुर में फोरेंसिक यूनिवर्सिटी लैब का शिलान्यास किया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amit Shah in CG: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर रविवार की दोपहर छत्तीसगढ़ प्रवास के लिए रायपुर पहुंचे. रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरुण देव गौतम ने केंद्रीय गृह मंत्रीका स्वागत किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की आधारशिला रखी. राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और मंत्री भी थे.

केंद्रीय गृह मंत्री नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के DGP/ADGP एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. कल यानी सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ लड़ने वाले सुरक्षा बलों के जवानों से भेंट करेंगे. उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज में हिंसा और लाल आतंक का कोई स्थान नहीं है. इसीलिए, हमने नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है और इसे पूरा कर के ही रहेंगे.

Latest News

पाक के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा अरेस्ट, विरोध-प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Lahore Police Action: 27 सितंबर को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध मार्च से पहले लाहौर...

More Articles Like This

Exit mobile version