अमृतसर के गोल्डन टेंपल परिसर में चलीं गोलियां, बाल-बाल बचे सुखबीर सिंह बादल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar Golden Temple Firing: पंजाब के अमृतसर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां स्वर्ण मंदिर परिसर में गोलियां चलाई गईं. जब शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से घोषित धार्मिक दंड के तहत सेवा कर रहे थे. इस दौरान उन पर फायरिंग की गई. हालांकि, वो बाल-बाल बच गए हैं.

पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल बीते दिन स्वर्ण मंदिर में सेवादारी कर रहे थे. इसी दौरान एस शख्स ने गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग की. हालांकि, हमलावर के फायरिंग करते ही वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया. पुलिस ने हमलावर को कस्टडी में ले लिया है. आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है और उसका नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है. आरोपी नारायण सिंह दल खालसा से जुड़ा हुआ है.

सजा काट रहे हैं सुखबीर सिंह बादल

बता दें कि सुखबीर सिंह बादल बीते दिन से अमृतसर के गोल्डन टेंपल यानी श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे के बाहर पहरेदारी करके सजा काट रहे हैं. वो कल दोपहर के वक्त व्हीलचेयर पर गुरुद्वारे पहुंचे थे. इस दौरान उनके गले में दोषी होने की तख्ती भी लटकी थी.

ये भी पढ़ें पीएम मोदी ने की बाघों की आबादी में बढ़ोतरी की सराहना, कहा- “पर्यावरण प्रेमियों के लिए अद्भुत खबर…” 

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This