Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनंतपुरामु जिले में बस और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर, चार की मौत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनंतपुरामु जिले के कल्लूर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शनिवार को एक निजी बस और बोरियों से लदे ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई. दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और ट्रक पर लोड हुई चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गई हैं.

वहीं सागर के गार्लाडिन पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर ने कहा, “आज सुबह एक बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई और दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है.” मृतकों की पहचान अनंतपुरमु जिले के गूटी मंडल के निवासियों के रूप में की गई है.

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. घटना के आसपास की परिस्थितियों का विश्लेषण करने और व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर घातक टक्कर के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version