अन्ना विश्वविद्यालय रेप मामला: BJP अध्यक्ष Annamalai ने खुद को कोड़े मारकर किया प्रदर्शन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने राज्य सरकार के खिलाफ खुद पर कोड़े बरसा कर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन किया. अन्नामलाई ने कोयंबटूर में अपने घर के बाहर अपना रोष जाहिर किया. इतना ही नहीं उन्होंने डीएमके सरकार को सत्ता से बाहर करने तक चप्पल नहीं पहनने का संकल्प भी लिया है.

अन्नामलाई ने राज्य सरकार की आलोचना

अन्नामलाई ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह छात्रों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ है. अन्नामलाई ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया. उनका यह विरोध प्रदर्शन राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने और जवाबदेही की मांग करने का एक प्रयास था.

26 दिसंबर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. इनमें पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन भी शामिल थे. सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. गुरुवार को भाजपा नेता सड़क पर उतरे. नेताओं ने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. प्रदर्शनकारी नेताओं ने दो टूक कहा कि राज्य में किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा.

अन्ना यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ बलात्कार

बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बुधवार सुबह अन्ना यूनिवर्सिटी परिसर में एक छात्रा के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया था. पुलिस ने इस मामले में 37 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने बताया था कि आरोपी की पहचान सड़क किनारे बिरयानी बेचने वाले ज्ञानशेखरन के रूप में हुई थी.

यह घटना अलसुबह उस समय हुई थी, जब पीड़िता और उसका पुरुष मित्र पास के चर्च में प्रार्थना में भाग लेने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लौट रहे थे. दोनों को एक सुनसान जगह पर दो लोगों ने रोक लिया था. हमलावरों ने छात्र के साथ मारपीट की और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था. बाद में कोट्टूरपुरम थाने में शिकायत दर्ज की गई और दोनों छात्रों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे थे. राजधानी के बीचों-बीच हुई इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है.

–आईएएनएस

Latest News

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, आज से शुरू होगा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा अभियान

BJP Padyatra 2026: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां...

More Articles Like This

Exit mobile version