बकरीद की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन खत्म, केंद्र सरकार ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद की छुट्टियों को लेकर चल रहा भ्रम अब खत्म हो गया है. भारत सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि बकरीद की आधिकारिक छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है. कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, पहले वर्ष 2026 की छुट्टियों की सूची में बकरीद का अवकाश 27 मई 2026 के लिए तय किया गया था. हालांकि उस समय यह साफ किया गया था कि यह छुट्टी चांद दिखने पर निर्भर करेगी.

अब 28 मई को रहेगी छुट्टी
सरकार के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, दिल्ली में ईद-उल-जुहा 28 मई 2026 को मनाई जाएगी. इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली और नई दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालयों के लिए 27 मई की जगह 28 मई 2026, गुरुवार को अवकाश घोषित किया है. इस फैसले के बाद केंद्र सरकार के सभी दफ्तर अब 28 मई को बंद रहेंगे.

चांद दिखने पर निर्भर करती है बकरीद
कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक 2026 की छुट्टियों की लिस्ट में बकरीद की छुट्टी 27 मई 2026 को अधिसूचित की गई थी. उस वक्त साफ किया गया था कि ईद-उल-अज़हा की तारीख इस्लामिक कैलेंडर और चांद दिखने पर तय होती है. इसी वजह से हर साल छुट्टी की तारीख में बदलाव की संभावना बनी रहती है. कार्मिक मंत्रालय ने अपने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि दिल्ली और नई दिल्ली के बाहर स्थित सरकारी कार्यालयों में छुट्टी का फैसला संबंधित राज्य सरकारों या केंद्रीय कर्मचारियों की समन्वय समितियों के अनुसार लिया जा सकता है.

शेयर बाजार में भी होगा अवकाश
बकरीद के मौके पर शेयर बाजार में भी आधिकारिक छुट्टी घोषित कर दी गई है. 28 मई 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कारोबार नहीं होगा. इस घोषणा के बाद निवेशकों और सरकारी कर्मचारियों के बीच छुट्टी को लेकर बना असमंजस पूरी तरह खत्म हो गया है.

लोगों को जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह
ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद की छुट्टियों को लेकर सरकारी दफ्तरों और शेयर बाजार में अवकाश को देखते हुए लोगों को अपने जरूरी काम पहले ही पूरा करने की सलाह दी जा रही है. खासकर बैंकिंग, निवेश और सरकारी दस्तावेजों से जुड़े कामों को लेकर लोगों में काफी हलचल देखी जा रही है. सरकार की इस नई घोषणा के बाद अब बकरीद की छुट्टी को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है.

Latest News

Sensex closing bell: तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानें सेसेंक्स-निफ्टी का हाल 

Sensex closing bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स ने 75,260 के लेवल पर ओपनिंग दी,...

More Articles Like This

Exit mobile version