Bareilly: फिरौती नहीं मिली तो गला रेतकर मासूम को मार डाला, पुलिस के सक्रिय होते ही दिया वारदात को अंजाम

Must Read

Bareilly: यूपी के बरेली जिले में एक आरोपी ने महंगी कार, बाइक, मोबाइल फोन खरीदने के शौक को पूरा करने के लिए रिश्तों का कत्ल कर दिया. मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली बताया जा रहा है. टिटौली निवासी वसीम ने ममेरे भाई आहिल (10) का अपहरण कर लिया, फिर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी. रकम नहीं मिलने और पकड़े जाने के डर से आहिल की ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.

मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली मारकर आरोपी को किया गिरफ्तार

इस घटना से हड़कंप के बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया. वसीम ने बताया कि उसे अच्छे रहन- सहन, महंगी कार, बाइक, मोबाइल फोन खरीदने का शौक है. वह फर्नीचर का कारखाना भी खोलना चाहता था. इसके लिए उसे रुपयों की जरूरत थी. इसी लिए उसने अपने मामा सखावत नबी के बेटे आहिल को अगवा कर फिरौती मांगने की साजिश रची. पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी.

भाई के साथ मिलकर सालभर पहले ही लग्जरी कार खरीदी थी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वसीम कक्षा तीन तक ही पढ़ा है. कई साल पहले अपने भाई के पास हैदराबाद चला गया. वहां फर्नीचर कारीगर के तौर पर काम किया और अच्छी कमाई की. उसे अच्छे रहन- सहन, महंगी कार, बाइक, मोबाइल फोन खरीदने का शौक है. उसने भाई के साथ मिलकर सालभर पहले ही लग्जरी कार खरीदी थी. अब उसकी इच्छा हैदराबाद या बरेली में अपना फर्नीचर कारखाना खोलने की थी.

फर्जी आईडी पर सिम व नया मोबाइल खरीदा

वसीम भाई से अलग एक और नई कार भी खरीदना चाहता था. इसके लिए उसे रुपये की जरूरत थी. इन दिनों उसका काम भी मंदा चल रहा था और महीनेभर से वह गांव में ही था. उसने सोचा कि पुराने वाहनों की खरीद- फरोख्त का धंधा करने वाले मामा के पास अच्छा पैसा है. वह बेटे को छुड़ाने के बदले दस नहीं तो पांच लाख रुपये तक दे ही देंगे. इसके लिए उसने फर्जी आईडी पर सिम व नया मोबाइल खरीदा. मैसेज कर फोन को तोड़ दिया, पर इसके बावजूद वह गिरफ्त में आ गया.

बेटा आहिल शाम पांच बजे से ही लापता हो गया

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, रविवार रात साढ़े दस बजे टिटौली गांव निवासी सखावत नवी ने बताया कि बेटा आहिल शाम पांच बजे से ही लापता हो गया. इसी दौरान सखावत के मोबाइल फोन पर नए नंबर से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने का मैसेज आया. सूचना पर SSP भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया. सीसीटीवी में वसीम (22) बाइक से आहिल को शाही की ओर ले जाते हुए दिखा था. फिरौती का मेसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वसीम को पकड लिया.

अपहरण, हत्या और सखावत से फिरौती मांगने की बात कबूली

पूछताछ में उसने आहिल के अपहरण, हत्या और सखावत से फिरौती मांगने की बात कबूली है. कहा कि पकड़े जाने के डर से उसने शाही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर के जंगल में ले जाकर आहिल की हत्या कर दी. पुलिस ने आहिल का शव, ब्लेड और बाइक बरामद किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान वसीम ने बाइक के बैग में रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने लगा. जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया.

इसे भी पढें- Jalandhar में बस ने टेम्पो को मारी टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This