Bengal Election 2026: ‘सिर्फ सत्ता की जंग नहीं, सनातन के अस्तित्व की लड़ाई है यह चुनाव’, वोट डालने के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी

Must Read

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के आज पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चलेगी. गुरुवार सुबह नंदीग्राम में विपक्ष के नेता और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बंगाल की मौजूदा कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. वोट डालकर पोलिंग बूथ से बाहर आने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत की.

सनातन धर्म के अस्तित्व की लड़ाई

शुभेंदु ने इस चुनाव को सिर्फ सत्ता की जंग नहीं बल्कि सनातन धर्म के अस्तित्व की लड़ाई करार दिया है. शुभेंदु अधिकारी ने सीधे तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का मुद्दा उठाया. उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल में सनातन की जीत होगी और उसकी रक्षा की जाएगी. अधिकारी ने चेताया कि अगर इस बार बंगाल में राजनीतिक बदलाव (परिवर्तन) नहीं हुआ, तो राज्य में सनातन संस्कृति का नामोनिशान मिट जाएगा.

इस बार बदलाव के मूड में बंगाल की जनता 

उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि बंगाल की जनता इस बार बदलाव के मूड में है. शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मतदान के इंतज़ामों के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के कामकाज की तारीफ की. तारीफ के साथ-साथ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर ‘गुंडागर्दी’ की जा रही है और कुछ उपद्रवी तत्व मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.

शांतिपूर्ण मतदान की अपील

इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की थी. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं. मैंने पूजा-अर्चना की, नमन किया. मैंने अपने क्षेत्र के पोलिंग एजेंटों से बात की. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें. पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत हुआ मतदान, तमिलनाडु में 17 प्रतिशत से अधिक वोटिंग

Latest News

आजमगढ़ः CM योगी बोले- बेटी, बेटी होती है, ‘हमने अखिलेश की बेटी पर कमेंट करने वालों पर भी FIR कराई’

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी...

More Articles Like This