मेरा झगड़ा हर उस व्यक्ति से है, जो भारत तेरे टूकड़े होंगे का नारा लगाता है… भारत एक्सप्रेस के मंच पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Express 3rd anniversary: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की तीसरी वर्षगांठ के खास अवसर पर दिल्ली में ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम पर भव्य मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का शानदार शुभारंभ भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम (पीठाधीश्वर, कल्कि धाम), आचार्य मनीष और आचार्य कपिल मुनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया. इस मंच से सीएमडी उपेंद्र राय ने जगतगुरु से कई सवाल किए.

सीएमडी उपेंद्र राय ने जगतगुरु से किए सवाल

मेगा कॉन्क्लेव के दौरान सीएमडी उपेंद्र राय ने जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम से सवाल किया कि आप कांग्रेस लीडर राहुल गांधी से आजकल बहुत खफा-खफा रहते हैं. कभी-कभी बहुत गहरी सीख दे देते हैं, जो पढ़ने के बाद लगता है कि थोड़ा टाइट कर दिया आपने, डांट दिया, तो राहुल गांधी की क्लास आप क्यों लेते रहते हैं आचार्य जी.

जगतगुरु आचार्य ने दिया जवाब Bharat Express 3rd anniversary

सीएमडी उपेंद्र राय के इस सवाल का जवाब देते हुए जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम कहते हैं कि आपने धर्मसंकट वाला सवाल पूछ लिया. सच कहूंगा तो विवाद हो जाएगा. आचार्य ने कहा कि मेरा राहुंल गांधी जी से कोई झगड़ा नहीं है. उनसे मेरा कभी झगड़ा हुआ भी नहीं. मैं जब छात्र जीवन से लेकर कांग्रेस की राजनीति में था, जब जब राहुंल गांधी जी से मिला बड़े प्रेम से मिला. वो भी मुझे बड़े प्रेम से मिले. लेकिन मेरा झगड़ा हर उस व्यक्ति से है, जो भारत तेरे टूकड़े होंगे का नारा लगाता है. मेरा झगड़ा हर उस विचार से है, जो ये कहता है कि मेरे गले पर उस्तरा रख दो, लेकिन वंदे मातरम् नहीं बोलूंगा. मेरा झगड़ा हर उस नेता से है, जो भारत में रहते हुए कहता है कि मैं भारत माता की जय नहीं बोलना चाहता.

भारत एक स्वतंत्र देश है

जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है, लोकतांत्रिक देश है, सबसे बड़ा देश है. आपको आजादी है. आप किसी को भी वोट डाल सकते हैं. आप किसी पार्टी का झंडा लेकर चल सकते हैं. आप किसी के खिलाफ आंदोलन कर सकते हैं. भारत के प्रधानमंत्री के फैसलों की आलोचना करना आपका आधिकार है. भारत के प्रधानमंत्री का विरोध करना आपका अधिकार है. भारत की सड़कों पर विरोध करो, लेकिन भारत के बाहर जाकर भारत का विरोध मत करो. ये मेरा विरोध का कारण है.

ये भी पढ़ें- Bharat Express के तीसरे वर्षगांठ पर भक्ति और संगीत से सजा मंच, शंकर साहनी की प्रस्तुति ने बांधा समा

Latest News

27 April 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 April 2026 Ka Panchang: 27 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन सोमवार पड़...

More Articles Like This

Exit mobile version