भारत एक्सप्रेस के ‘ज्ञान विज्ञान’ शो का एक साल पूरा, पूर्व सीजेआई बीआर गवई की मौजूदगी में कटा केक

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारत एक्सप्रेस चैनल पर प्रसारित होने वाले चर्चित शो ‘ज्ञान विज्ञान’ ने सफलतापूर्वक अपना एक साल पूरा कर लिया है. देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के ज्ञान, अनुभव और विचारों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले इस कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर दिल्ली में खास आयोजन किया गया. इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष, भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय और शो की एंकर प्रोफेसर (डॉ.) रचना ने विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में केक काटकर खुशियां साझा कीं.

कार्यक्रम के एक साल पूरे होने पर अतिथियों ने शो की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. ‘ज्ञान विज्ञान’ के जरिए शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और विशेषज्ञों के विचार दर्शकों तक पहुंचाए जाते हैं. इस शो ने अपने पहले वर्ष का सफर पूरा कर एक खास उपलब्धि हासिल की है.

रविवार को दो बार प्रसारित होता है ‘ज्ञान विज्ञान’

‘ज्ञान विज्ञान’ शो का प्रसारण हर रविवार को भारत एक्सप्रेस चैनल पर किया जाता है. दर्शक इसे सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे देख सकते हैं. कार्यक्रम की एंकर प्रोफेसर (डॉ.) रचना हैं, जो देश के जाने-माने शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और डॉक्टरों से संवाद के माध्यम से ज्ञान-विज्ञान से जुड़े विषयों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करती हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version