पाक सैनिकों की सांबा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, BSF ने 7 आतंकियों को किया ढेर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए सात आतंकियों को मार गिराया गया है. यह ऑपरेशन 8 मई की रात लगभग 11 बजे शुरू हुआ, जब सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सांबा सीमा के पास संदिग्ध हलचल देखी. सोशल मीडिया मंच एक्स पोस्ट पर बीएसएफ जम्मू ने पुष्टि करते हुए लिखा, 8 मई 2025 को लगभग 2300 बजे, बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया.
सूत्रों के मुताबिक, 10-12 आतंकियों का समूह घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, जिसमें से बाकी आतंकी पाकिस्तान की ओर भागने में सफल रहे. माना जा रहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन (Jaish-e-Mohammed organization) से जुड़े थे. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके. वहीं, कश्मीर के बारामुला जिले के उरी इलाके में सीमा पार से हुई गोलीबारी ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. मोहुरा के पास रजरवानी से बारामुला जा रहा एक वाहन इस गोलीबारी की चपेट में आ गया.
इस दुखद घटना में नरगिस बेगम नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजिक अहमद खान की पत्नी हफीजा गंभीर रूप से घायल हो गईं. हफीजा को तुरंत इलाज के लिए बारामुला के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है, वहीं प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है.
Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This