Bihar: क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, परिवार से मुलाकात की, शादी की बधाई दी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैमूर दौरे के बाद मंगलवार को करीब एक बजे हवाई मार्ग से रोहतास जिले के बड्डी गांव पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के बड्डी गांव स्थित पैतृक आवास पर परिजनों से मुलाकात की और आकाशदीप के आगामी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. इस दौरान सम्राट चौधरी के साथ बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारी और नेता मौजूद रहे.

मां मुंडेश्वरी धाम से शुरू हुआ सीएम का दौरा

मालूम हो कि मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को कैमूर पहुंचे थे. वहां उन्होंने प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन किया और एक सहयोग शिविर में शिरकत करते हुए कैमूर जिले के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया.

हेलिकॉप्टर से सीधे बड्डी गांव पहुंचे सीएम

कैमूर में सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम सम्राट चौधरी दोपहर करीब एक बजे हेलिकॉप्टर से सीधे रोहतास जिले के बड्डी गांव पहुंचे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पहले से ही दो हेलीपैड बनाए गए थे, जहां से वे क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे. इस दौरान बड्डी गांव में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए एनडीए के स्थानीय नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे.

सीएम ने परिवार से की मुलाकात

आकाशदीप के पैतृक आवास पहुंचने पर सम्राट चौधरी का आकाशदीप, उनके परिजनों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से सीएम का स्वागत किया. आकाशदीप के आवास पर मुख्यमंत्री ने लगभग 45 मिनट का समय बिताया और उनकी माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर के हालिया प्रदर्शन की भी जमकर सराहना की.

क्रिकेटर को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी

सीएम सम्राट चौधरी ने आकाशदीप के घर पर लंच भी किया. इसके बाद उन्होंने क्रिकेटर को आगामी वैवाहिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सिवान के लिए रवाना हो गए.

Latest News

ट्रंप ने लेबनान मामले में इजराइल को घेरा, नेतन्याहू को लगाई फटकार, बोले- बेरूत पर हमले बिल्कुल पसंद नहीं आए

New Delhi: ईरान से चल रही डील के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भी तरह का विवाद नहीं...

More Articles Like This