Bihar: स्टेज पर गाना गा रही थी फेमस भोजपुरी सिंगर, अचानक लगी गोली, फिर…

Bihar: हर्ष फायरिंग पर नियंत्रण लगाने की बात शासन-प्रशासन की तरफ लगातार कही जा रही है। बावजूद इसके इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि आएदिन हर्ष फायरिंग में लोगों की मौत के साथ ही घायल होने की घटनाएं हो रही है। इसी कड़ी में भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका निशा उपाध्याय हर्ष फायरिंग की शिकार हो गई। प्रोग्राम के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गई। तत्काल उन्हें पहले निजी अस्पताल और फिर वहां से पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह घटना जनता बाजार की है जहां निशा प्रोग्राम कर रही थी।
वह सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत गौहर बसंत की रहने वाली है। फेमस भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने काफी कम समय में काफी शोहरत और नाम कमाया है उनके भोजपुरी गीतों के काफी लोग दीवाने हैं।

हर्ष फायरिंग में लगी गोली

सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत गौहर बसंत की रहने वाली निशा उपाध्याय ने बताया कि वह जनता बाजार में एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे रही थी। इसी दौरान वहां कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। कार्यक्रम चल ही रहा था तभी अचानक एक गोली उनके पैर में लग गई। निशा उपाध्याय ने बताया कि गोली उन्हें कब लगी, इसका इन्हें पता नहीं चल पाया। जब उन्हें जलन महसूस हुआ तब पता चला कि उन्हें गोली लगी है। गोली लगने की जानकारी होते वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आयोजक द्वारा तुरंत कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल घायल निशा को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें पटना के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। गोली लगने की सूचना मिलने के बाद निशा के परिवार के लोग भी छपरा से पटना पहुंचे। फिलहाल मैक्स हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा है, जहां उनकी स्थिति ठीक है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस संबंध में पुलिस आयोजक से भी पूछताछ कर रही है।

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This

Exit mobile version