Bikaner: बीकानेर से मोदी जी को अनूठा बधाई संदेश, आपके मुंह में आ जाएगा पानी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bikaner News: तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है. इससे उत्साहित देशवासी नरेंद्र मोदी को अलग-अलग तरीके से बधाई दे रहे हैं. बीकानेर के गोलगप्पे बेचने वाले धर्मेंद्र अग्रवाल ने कुछ अलग तरीक से बधाई दी है. उन्होंने 300 से अधिक रंग-बिरंगे गोल गप्पों के माध्यम से प्रधानमंत्री को अनोखे अंदाज में बधाई दी है. यह पहला अवसर है, जब देश में लगातार तीसरी बार गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं.

150 तरह के गोलगप्पे बनाते हैं धर्मेंद्र
आपको बता दे कि बीकानेर के धर्मेंद्र अग्रवाल करीब 150 तरह के गोलगप्पे बनाते हैं. इन 150 तरह के गोलगप्पों के स्वाद को चखने के लिए भारत के कोने-कोने से लोग बीकानेर आते हैं. अपने गोलगप्पों के माध्यम से लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज करवा चुके धर्मेंद्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गोलगप्पों से आई लव मोदी, कमल का फूल और हैट्रिक की आकृति बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी को अनूठा बधाई संदेश दिया है. नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इन गोलगप्पों का स्वाद चखा.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version