Budget 2026 LIVE: 140 करोड़ देशवासी, 10 बड़ी उम्मीदें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुरू किया बजट भाषण

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budget 2026 Live: देश के करोड़ों नागरिकों का बजट 2026 को लेकर चला आ रहा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. केंद्रीय कैबिनेट से बजट 2026-27 को मंजूरी मिल चुकी है और अब कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट पेश करेंगी. यह उनके कार्यकाल का लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है.

इस बजट में सरकार टैक्स व्यवस्था, सामाजिक कल्याण योजनाओं, विकास कार्यों और आर्थिक नीतियों को लेकर कई बड़े ऐलान कर सकती है. आम आदमी से लेकर कारोबारी वर्ग तक, हर किसी की नजरें इस बजट पर टिकी हुई हैं.

सुबह 11 बजे शुरू होगा बजट भाषण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण देंगी. यह भाषण लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चलने की संभावना है. इस दौरान सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अपनी खर्च योजनाओं, कर प्रस्तावों और नीतिगत दिशा की रूपरेखा पेश करेगी.

कहां देखें Budget 2026 Live

बजट भाषण का लाइव प्रसारण आप संसद टीवी के आधिकारिक YouTube चैनल, प्रेस सूचना ब्यूरो के YouTube चैनल, डीडी न्यूज़ और अन्य निजी न्यूज़ चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, बजट भाषण को बाद में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

हर अपडेट के लिए जुड़े रहें

बजट 2026 से जुड़ी हर बड़ी घोषणा, टैक्स बदलाव और लाइव अपडेट्स की ताज़ा जानकारी के लिए जुड़े रहें The Printlines के साथ.

Latest News

Auto Industry Alert: मिडिल ईस्ट संकट से भारत की ऑटो इंडस्ट्री पर खतरा, 4-6 हफ्तों में दिख सकता है असर

मिडिल ईस्ट संकट के कारण भारत की ऑटो इंडस्ट्री पर सप्लाई चेन का खतरा मंडरा रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 4-6 हफ्तों में असर दिख सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version