खेलते-खेलते हुई बच्ची की मौत, डॉक्टर बोले-हार्ट अटैक से गई जान, भोजन के तुरंत बाद एक्टिविटी बेहद खतरनाक

Must Read

Rajkot: गुजरात में राजकोट के रिसोर्ट में खाना-खाने के बाद खेलने गई 14 साल की बच्ची आनंदी राजेशभाई मोदी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी. जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि आनंदी की मौत हार्ट अटैक से हुई है. खाना-खाने के बाद अचानक कार्डियक अरेस्ट से मौत होने का यह भारत में पहला मामला नहीं है.

हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट

ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब खाना खाने के बाद क्रिकेट खेलते हुए या डांस फ्लोर पर नाचते-नाचते लोगों को हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी मौत हो गई. गुजरात से ही गरबा नाइट में खाना-खाकर नाचते युवक की मौत हुई थी, जबकि पारिवारिक फंक्शनों में खाना-खाने के बाद तेज शारीरिक गतिविधि करने के बाद मौत के ऐसे कई मामले हुए हैं.

खेलते-खेलते अचानक जमीन पर गिर पड़ी

राजकोट के रिसॉर्ट में रविवार रात को एक फैमिली गेट-टुगेदर था. जिसमें जामनगर की आनंदी राजेशभाई मोदी भी अपने परिवार के साथ पहुंची थी. वहां खाना-खाने के तुरंत बाद वह अन्य बच्चों के साथ खेलने चली गई, लेकिन खेलते-खेलते अचानक जमीन पर गिर पड़ी. इस दौरान बच्ची का लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड हो गया, जिसमें देखा गया कि वह खेलते-खेलते अचानक ही गिर पड़ी. बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसकी कार्डियक अरेस्ट से मौत की पुष्टि की.

तेज गतिविधियां हार्ट पर अतिरिक्त भार

खाना-खाने के बाद कार्डियक अरेस्ट के मामलों पर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी प्रोफेसर नीतीश नायक कहते हैं कि खाना-खाने के बाद तेज गतिविधियां हार्ट पर अतिरिक्त भार डाल सकती हैं. ऐसे कुछ मामलों में देखा भी गया है कि खाना-खाने के तुरंत बाद तेज फिजिकल एक्टिविटी, मेहनत का काम, नाचना या खेल-कूद करना दिल की सेहत के लिए खतरा पैदा करता है.

हार्ट पर ब्लड की पंपिंग का दबाव

डॉ. नायक कहते हैं कि जब भी खाना खाते हैं तो शरीर में ब्लड फ्लो पेट की तरफ हो जाता है और वह खाने को पचाने के काम में लग जाता है, लेकिन अगर उसी वक्त तेज शारीरिक गतिविधियां भी की जाती हैं तो उससे हार्ट पर ब्लड की पंपिंग का दबाव बढ़ जाता है और उसे एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती है, जिसका असर दिल पर साफ दिखाई देता है. वह नाजुक लोगों के लिए काफी खतरनाक हो जाता है.

इसे भी पढ़ें. लखनऊः CM योगी बोले- अब ज्यादा सटीक होती है मौसम संबंधी भविष्यवाणी, पहले…

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This