दिवाली से पहले सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, सीधे खाते में आएगा 78 दिनों का बोनस

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Central Government : दिवाली का त्‍योहार शुरू होने से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. बता दें कि हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रेलवे के ग्रुप C और ग्रुप D स्तर के कर्मचारियों को इस साल 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा. ऐसे में सरकार के इस फैसले से देशभर के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है.

11.5 लाख कर्मचारियों को पहुंचेगा फायदा

जानकारी देते हुए बता दें कि सरकार के इस फैसले से करीब 11.5 लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा. इतना ही बल्कि बोनस की राशि सीधे कर्मचारियों के खातों में जाएगी. इसके साथ ही इस बैठक में यह भी बताया गया कि इसका भुगतान जल्द शुरू किया जाएगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार बोनस रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन के साथ और कई अन्‍य ग्रुप ‘सी स्टाफ को भुगतान की जाएगी. बता दें कि रेलवे में काम करने वाले नॉन गजटेड कर्मचारियों को हर साल बोनस दिया जाता है. इसे प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) कहा जाता है.

सरकार के फैसले से बाजारों में आएगी रौनक

ऐसे में सरकार के फैसले को लेकर जानकारों का कहना है कि इस तरह के फेस्टिवल बोनस का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. बता दें कि बोनस के तौर पर कर्मचारियों त्‍योहारों पर ज्यादा खर्च करते हैं, जिससे बाजार में पैसों का फ्लो बढ़ता है. ऐसे में व्यापार और उद्योग दोनों को इसका फायदा होता है. इसके साथ ही कुछ ही समय पहले सरकार की तरफ से जीएसटी के दरों में भी परिवर्तन किए गए थे जिससे बाजार में तेजी आने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें :- मशहूर कॉमेडियन जिमी किमेल ने ट्रंप पर कसा तंज, कहा- वो अमेरिकियों की नौकरी खत्म…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version