VC के जरिए कोर्ट में पेश हुए सीएम अरविंद केजरीवाल, अब इस दिन होगी मामले की सुनवाई

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज आबकारी नीति मामले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की हालिया शिकायत के मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. कोर्ट की कार्रवाही के दौरान सीएम केजरीवाल के वकील ने कहा कि बजट सत्र की वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल शारीरिक रूप से पेश नहीं हो सके. आज की पेशी के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 16 मार्च को निर्धारित की है. इस मामले में कोर्ट अब 16 मार्च को सुनवाई करेगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल से राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई में वह खुद पेश होंगे. जानकारी हो कि ED की याचिका पर सुनवाई करने के लिए कोर्ट ने 17 फरवरी की तारीख निर्धारित की थी और सीएम को पेश होने को कहा था.

बता दें कि जब सीएम केजरीवाल ने ईडी के समनों का जवाब नहीं दिया तो प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में याचिका डाली. कोर्ट ने उन्हें पेश होने का आदेश दिया था. अदालत में वह इस बात का जवाब देंगे कि उन्होंने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी किए गए पांच समनों का जवाब क्यों नहीं दिया. आज कोर्ट में वह शारीरिक रूप से पेश तो नहीं हुए, लेकिन उन्होंने वीसी के जरिए हिस्सा लिया. सीएम केजरीवाल ने कोर्ट में अपने पेश नहीं होने का कारण बताया.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से पेश नहीं हो रहे हैं. सीएम ने कहा, “मैं आना चाहता था, लेकिन बजट आ गया, कोर्ट जो भी डेट देगा मैं आ जाऊंगा.” हालांकि ईडी ने इस बात का विरोध नहीं किया.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में भारी बढ़ोत्तरी, जानिए आज का रेट

Latest News

अब पूरी दुनिया खरीदेगी भारत के हथियार, मोदी सरकार के एक फैसले ने बदला पूरा खेल

Defence Ministry India: भारत सरकार ने ग्लोबल डिफेंस मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए रक्षा निर्यात नियमों में...

More Articles Like This

Exit mobile version