बिहार में इंटरकास्ट शादी करने पर ढाई लाख रुपये, Pre निकालने पर 1 लाख रुपए देगी सरकार, CM सम्राट का बड़ा ऐलान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की महिलाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि जो भी अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की महिला अंतरजातीय विवाह करेंगी उन्हें सरकार 1.25 लाख रुपये की सहायता राशि देगी. इसके अलावा केंद्र सरकार भी उन्हें सवा लाख रुपये देगी. जिसका मतलब है कि महिलाओं को सरकार की तरफ़ से कुल ढाई लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में मिलेगा.

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चलाया विशेष अभियान

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसका नाम है, ‘अनीमिया मुक्त बिहार’ अभियान. सीएम सम्राट का कहना है कि इस अभियान की शुरुआत राज्य की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किया गया है. इसके तरह महिलाओं ख़ासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों की एनीमिया की जांच की जाएगी और उनका इलाज किया जाएगा. ये कैंपेन 25 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा.

Pre निकालने पर 1 लाख रुपए देगी सरकार CM Samrat Choudhary

इसके अलावा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रीलिम्स पास करने पर सभी वर्ग की छात्राओं को 30 हजार से 1 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को पंचायत और नगर निकाय चुनावों में 50 पर्सेंट रिजर्वेशन दिया गया है.

ये भी पढ़ें- रक्षा करने का वचन देने वाला भाई बना शैतान! रक्षाबंधन से पहले अपनी दो सगी बहनों को उतारा मौत के घाट

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 26 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version