CM Yogi Adityanath Birthday: 53 साल के हुए सीएम योगी, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
CM Yogi Adityanath Birthday: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज, 05 जून को अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सीएम योगी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.”
सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
सीएम योगी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मन को आत्मीयता, प्रेरणा और ऊर्जा से अभिसिंचित करती मंगलमयी शुभकामनाओं के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री. आपकी शुभेच्छाएं अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं और 25 करोड़ प्रदेश वासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के हमारे संकल्प की पूर्ति हेतु अथाह शक्ति प्रदान करने वाली हैं. नेशन फर्स्ट की भावना से दीप्त आपके यशस्वी मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि के पथ पर उत्तर प्रदेश अविराम गतिशील है.”
गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बधाई देते हुए लिखा है- ‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है. विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें.’
Latest News

US में 30 साल साल बाद फिर खसरे का कहर, न्यूयॉर्क में पहले बच्चे की मौत, टीकाकरण में बरती गई लापरवाही

New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के उत्तरी ग्रामीण इलाके में खसरे से संक्रमित एक बच्चे की मौत हो...

More Articles Like This

Exit mobile version