CM योगी तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, भतीजी की शादी में होंगे शामिल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand: अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंचे हैं. पौड़ी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले पौड़ी गढ़वाल में मानगढ़ वासनी देवी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

कैबिनेट मंत्री ने सीएम योगी का स्वागत किया
मुख्यमंत्री योगी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने और पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं. सीएम योगी सुबह विमान से जौलीग्रांट पहुंचे. जहां कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इसके सीएम हेलिकॉप्टर से यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव को रवाना हुए. जहां वे मां गढ़वासिनी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगे और बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे.

रुद्राक्ष के पेड़ों का रोपण करेंगे सीएम योगी
तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ सीएम योगी रुद्राक्ष के पेड़ों का रोपण भी करेंगे. महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट तिरंगा पार्क का अनावरण करेंगे. तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद वे शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट से वापस लखनऊ रवाना होंगे.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This