Cockroach Janta Party Protest: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आज 6 जून को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है. ये प्रदर्शन आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके भारत आ चुके हैं. यहां आते ही दीपके का पहला बयान सामने आया है.
अभिजीत दीपके ने की ये मांग
पार्टी के फाउंटर अभिजीत दीपके ने अपनी मांग फिर से दोहराई है. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. पांच छात्रों ने आत्महत्या की है. छात्रों से जुड़े मामलों पर शिक्षा मंत्री के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जानी चाहिए. अभिजीत दीपके ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “सभी समर्थक सीधे जंतर-मंतर आएं. संसद मार्ग थाने आने की आवश्यकता नहीं है.”
Cockroach Janta Party Protest
भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिन Cockroach Janta Party Protest
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, “हां, अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं. उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. हमें उम्मीद है कि यह भारतीय राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित होगा.”
With the full backing of the Constitution of India, cockroaches will begin our protest at Jantar Mantar demanding Dharmendra Pradhan’s resignation starting at 10 am.@abhijeet_dipke is on his way to Jantar Mantar. pic.twitter.com/bydPva07dl
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
जल्द ही हवाई अड्डे से बाहर आएंगे दीपके
आशुतोष रांका ने कहा, “अभिजीत दीपके जल्द ही हवाई अड्डे से बाहर आएंगे. इसके बाद हम पुलिस स्टेशन जाएंगे, जहां वह दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे. अनुमति प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम जंतर-मंतर पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे.”

