लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी की याचिका खारिज; जानिए मामला

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rahul Gandhi News: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. बता दें कि राहुल गांधी द्वारा अमित शाह को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया है.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2018 में बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ बयान दिया था. इस संबंध में रांची की निचली अदालत में मामला चल रहा था. सिविल कोर्ट से समन मिलने के बाद राहुल गांधी ने केस खत्म कराने के लिए रांची हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की. लेकिन वहां भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली. रांची हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया है.

बता दें कि अब इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ निचली कोर्ट में ट्रायल चलेगा.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने यूपी की 9 सीटों पर तय किए अपने उम्मीदवार! इन नामों पर लग सकती है मुहर

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This